फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   sensex opening bell share market opening sensex nifty opening today sensex opening 26 dec 2022

Sensex Opening Bell: शुरुआती गिरावट के बाद संभला बाजार, सेंसेक्स 474 अंक उछला, निफ्टी 17900 के पार पहुंचा

Mon, 26 Dec 2022 09:46 AM IST
विवेक दास बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: विवेक दास Updated Mon, 26 Dec 2022 09:46 AM IST
सार

Sensex Opening Bell: एसजीएक्स निफ्टी में सोमवार को 36 अंकों की तेजी दिखी, इससे घरेलू बाजार के सकारात्मक रूप से खुलने की उम्मीद बढ़ी। यह 17900 के आसपास कारोबार करता दिखा। बीते हफ्ते सेंसेक्स में 2.43 फीसदी गिरावट दर्ज की गई और यह 59845 पर बंद हुआ।

विज्ञापन
sensex opening bell share market opening sensex nifty opening today sensex opening 26 dec 2022
शेयर बाजार - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हालांकि शुरुआती गिरावट के बाद बाजार संभलता दिख रहा है। सेंसेक्स में फिलहाल 300 अंकों की तेजी दिख रही है और वह 60,150 अंकों कपर कारोबार करता दिख रहा है। बाजार में एचडीएफसी बैंक, टाटा माटर्स और टाटा स्टील के शेयरों में तेजी दिख रही है। आज हफ्ते के पहले दिन सेंसेक्स 90 अंकों की गिरावट के साथ 59755 के लेवल पर खुला। वहीं, निफ्टी हरे निशान में 24 अंकों की बढ़त के साथ 17830 के स्तर पर खुला। बैंक निफ्टी 48 अंकों की तेजी के साथ 41716 पर और मिडकैप 100 फ्लैट 30165 के स्तर पर खुला। बाजार में निचले स्तरों पर खरीदारी देखी गई।

विज्ञापन


# एसजीएक्स निफ्टी में दिखी मजबूती
एसजीएक्स निफ्टी में सोमवार को 36 अंकों की तेजी दिखी, इससे घरेलू बाजार के सकारात्मक रूप से खुलने की उम्मीद बढ़ी। यह 17900 के आसपास कारोबार करता दिखा। बीते हफ्ते सेंसेक्स में 2.43 फीसदी गिरावट दर्ज की गई और यह 59845 पर बंद हुआ। निफ्टी में 2.53 फीसदी की गिरावट दर्ज की गई और यह 17806 पर बंद हुआ। इससे पहले डाऊ जोंस में 175 अंकों की बढ़ दिखी और यह दिन के उच्चतम स्तर पर बंद हुआ। कच्चा तेल चार प्रतिशत की उछाल के साथ 84 डॉलर के ऊपर बंद हुआ। कोरोना के बढ़ने मामलों को देखते हुए भारत सरकार ने पांच देशों से आने वाले यात्रियों का आरटी-पीसीआर अनिवार्य कर दिया है। अमेरिका, ब्रिटेन, सिंगापुर, हांगकांग समेत आज दुनिया के 12 बाजारों में क्रिसमस की छुट्टी रही।
विज्ञापन


# सोमवार को शुरुआती कारोबारी सेशन में सेंसेक्स के 30 शेयरों का हाल 
 

विज्ञापन
विज्ञापन

डॉलर के मुकाबले मजबूत हुआ रुपया, 82.77 के स्तर पर खुला

sensex opening bell share market opening sensex nifty opening today sensex opening 26 dec 2022
Rupee Vs Dollar

इस बीच रुपया डॉलर के मुकाबले 0.11% बढ़कर 82.7700 रुपये के खुला। इससे पहले दिन यह करीब 82.8575 के स्तर पर बंद हुआ था।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed