फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   Sensex Closing Bell Share Market Closing Todayh Sensex Nifty New Share Market News and Updates

Sensex Closing Bell: शेयर बाजार में हरियाली लौटी; सेंसेक्स 200 अंक चढ़ा, निफ्टी 19900 के करीब पहुंचा

Tue, 28 Nov 2023 07:21 PM IST
कुमार विवेक बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: कुमार विवेक Updated Tue, 28 Nov 2023 07:21 PM IST
सार

Sensex Closing Bell: सपाट शुरुआत होने के बाद मंगलवार को सेंसेक्स और निफ्टी मजबूती के साथ बंद होने में सफल रहे। इस दौरान सेंसेक्स 204.16 (0.30%) अंकों की बढ़त के साथ 66,174.20 अंकों के स्तर पर जबकि निफ्टी 95.00 (0.48%) अंक मजबूत होकर 19,889.70 के लेवल पर बंद हुआ।

विज्ञापन
Sensex Closing Bell Share Market Closing Todayh Sensex Nifty New Share Market News and Updates
शेयर बाजार - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

तीन दिनों की छुट्टी के बाद शेयर बाजार में रिकवरी दिखी। सपाट शुरुआत होने के बाद मंगलवार को सेंसेक्स और निफ्टी मजबूती के साथ बंद होने में सफल रहे। इस दौरान सेंसेक्स 204.16 (0.30%) अंकों की बढ़त के साथ 66,174.20 अंकों के स्तर पर जबकि निफ्टी 95.00 (0.48%) अंक मजबूत होकर 19,889.70 के लेवल पर बंद हुआ। मंगलवार के कारोबारी सेशन के दौरान एनडीटीवी के शेयरों में 11 प्रतिशत की तेजी दिखी वहीं दूसरी ओर कार ट्रेड के शेयरों में पांच प्रतिशत की गिरावट दर्ज की गई।

विज्ञापन


विदेशी फंड्स के ताजा निवेश से वाहन, बिजली और धातु कंपनियों के शेयरों में हुई खरीदारी के बाद बीएसई सेंसेक्स और निफ्टी मंगलवार को दो दिन से जारी गिरावट पर विराम लगाते हुए बढ़त के साथ बंद हुए।
विज्ञापन


बंबई शेयर बाजार का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स उतार-चढ़ाव भरे कारोबार में 204.16 अंक या 0.31 प्रतिशत की बढ़त के साथ 66,174.20 अंक पर बंद हुआ। दिनभर के कारोबार में इसने 66,256.20 के ऊपरी और 65,906.65 के निचले स्तर को छुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन


नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 95 अंक या 0.48 प्रतिशत की बढ़त के साथ 19,889.70 अंक पर बंद हुआ। सेंसेक्स की कंपनियों में टाटा मोटर्स, बजाज फिनसर्व, अल्ट्राटेक सीमेंट, भारती एयरटेल, बजाज फाइनेंस, एनटीपीसी, टाइटन और एक्सिस बैंक लाभ में रहे। दूसरी ओर आईटीसी, हिंदुस्तान यूनिलीवर, आईसीआईसीआई बैंक और पावर ग्रिड के शेयरों में गिरावट रही।

एशियाई शेयर बाजारों में मिला-जुला कारोबार, यूरोपीय बाजारों में गिरावट

एशियाई बाजारों में सिओल और शंघाई बढ़त के साथ बंद हुए जबकि टोक्यो और हांगकांग गिरावट के साथ बंद हुए। यूरोपीय बाजारों में ज्यादातर गिरावट रही। सोमवार को अमेरिकी बाजार मामूली गिरावट के साथ बंद हुए।

वैश्विक तेल बेंचमार्क ब्रेंट क्रूड 1.19 प्रतिशत बढ़कर 80.93 डॉलर प्रति बैरल पर पहुंच गया। सोमवार को गुरु नानक जयंती के मौके पर शेयर बाजार बंद थे। शेयर बाजार के आंकड़ों के मुताबिक विदेशी संस्थागत निवेशकों (एफआईआई) ने शुक्रवार को सकल आधार पर 2,625.21 करोड़ रुपये की खरीदारी की थी। बंबई शेयर बाजार का सेंसेक्स शुक्रवार को 47.77 अंक या 0.07 प्रतिशत टूटकर 65,970.04 अंक पर बंद हुआ था। निफ्टी 7.30 अंक या 0.04 प्रतिशत फिसलकर 19,794.70 अंक पर आ गया था।

बीएसई में सूबचीबद्ध कंपनियों का मार्केट केप 331 लाख करोड़ रुपये पर पहुंचा

बंबई शेयर बाजार (बीएसई) में सूचीबद्ध कंपनियों का संयुक्त बाजार पूंजीकरण (मार्केट कैप) मंगलवार को 331 लाख करोड़ रुपये के सर्वकालिक उच्च स्तर पर पहुंच गया। इस तरह बाजार चार ट्रिलियन डॉलर के क्लब में शामिल होने के करीब पहुंच गया है। कारोबार के अंत में बीएसई में सूचीबद्ध कंपनियों का बाजार पूंजीकरण 3,31,05,425.71 करोड़ रुपये पर पहुंच गया, जो 83.34 रुपये की मौजूदा विनिमय दर पर 3.97 ट्रिलियन डॉलर होता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed