Sensex Closing Bell: शेयर बाजार में फिर रिकॉर्ड बढ़त, सेंसेक्स 66 हजार के पार बंद हुआ, निफ्टी 19564 के पार
Sensex Closing Bell: हफ्ते के आखिरी कारोबारी दिन सेंसेक्स 502.01 (0.77%) अंकों की बढ़त के साथ पहली बार 66,060.90 अंकों के लेवल पर बंद हुआ। वहीं दूसरी ओर, निफ्टी भी 150.75 (0.78%) अंकों की बढ़त के साथ पहली बार 19,564.50 अंकों के लेवल पर बंद हुआ।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
घरेलू शेयर बाजार शुक्रवार (14 जुलाई) को एक बार फिर रिकॉर्ड लेवल पर बंद हुआ। इससे पहले सेंसेक्स और निफ्टी नए ऑल टाइम हाई पर पहुंचे। हफ्ते के आखिरी कारोबारी दिन सेंसेक्स 502.01 (0.77%) अंकों की बढ़त के साथ पहली बार 66,060.90 अंकों के लेवल पर बंद हुआ। वहीं दूसरी ओर, निफ्टी भी 150.75 (0.78%) अंकों की बढ़त के साथ पहली बार 19,564.50 अंकों के लेवल पर बंद हुआ। टीसीएस के शेयरों में पांच प्रतिशत जबकि टेक महिंद्रा के शेयरों में चार प्रतिशत की वृद्धि दिखी।
बाजार में तेजी से बीएसई पर सूचीबद्ध कंपनियों की पूंजी 2.74 लाख करोड़ बढ़कर 298.52 लाख करोड़ रुपये पहुंच गई। सेंसेक्स की 30 में 19 कंपनियों के शेयर हरे निशान में बंद हुए। टीसीएस सर्वाधिक 5.13 फीसदी लाभ में रहा। टेक महिंद्रा के शेयर में 4.51 फीसदी और इन्फोसिस में 4.40% तेजी रही। सिर्फ 11 कंपनियों के शेयर लाल निशान में बंद हुए। महिंद्रा एंड महिंद्रा सर्वाधिक 1.28 फीसदी नुकसान में रहा।
बंधन बैंक ने जारी किए पहली तिमाही के आंकड़े, मुनाफा 721 करोड़ रहा
शुक्रवार को बंधन बैंक ने इस वित्तीय वर्ष की पहली तिमाही के आंकड़े जारी किए जिसमें कंपनी का प्रॉफिट ऑफ्टर टैक्स (PAT) पिछली बार के 887 करोड़ के मुकाबले घटकर 721 करोड़ रहा।एक्सचेंज फाइलिंग में बैंक ने बताया कि उसके मुनाफे में 18.7 फीसदी की गिरावट दर्ज की गई। इसी तरह ब्याज से कमाई यानी एनआईआई भी 2514.4 करोड़ रुपए से घटकर 2490.8 करोड़ रुपए हो गया।
एचडीएफसी लिमिटेड के शेयरधारकों को एचडीएफसी बैंक के 311 करोड़ शेयर जारी
एचडीएफसी बैंक में एचडीएफसी के विलय के बाद एचडीएफसी लिमिटेड के शेयर बाजार से डिलिस्ट हो गए हैं। एचडीएफसी लिमिटेड के प्रत्येक 25 शेयर के बदले में एचडीएफसी बैंक के 42 शेयर जारी कर दिए गए हैं। एचडीएफसी लिमिटेड के शेयर धारकों के लिए एचडीएफसी बैंक के लगभग 311 करोड़ शेयर जारी किए गए हैं।
हफ्ते के आखिरी कारोबारी दिन बाजार ने ऐसे लगाई रिकॉर्ड छलांग
चंद्रयान 3 की सफल लॉन्चिंग की खबर के बाद झूमा बाजार
चंद्रयान 3 लॉन्चिंग की खबर शेयर बाजार को भी झुमा गया। बाजार में आईटी सेक्टर के शेयरों ने भी रॉकेट की तरह उड़ान भरी। आईटी के अलावे मीडिया और मेटल सेक्टर के शेयरों में भी मजबूती दिखी। हालांकि फाइनेंशियल और ऑटो सेक्टर के शेयरों की चाल में कमी दिखी। इससे पहले गुरुवार को भी शेयर बाजार हरे निशान पर बंद हुआ था। गुरुवार को सेंसेक्स 164 अंकों की बढ़त के साथ 65,558 अंकों के लेवल पर बंद हुआ था। शुक्रवार को सेंसेक्स पहली बार 66,159.79 के स्तर (अब तक का ऑल टाइम हाई) पर पहुंचा।
रिकॉर्ड लेवल पर क्लोजिंग के दौरान सेंसेक्स के 30 शेयरों का हाल
कारोबारी हफ्ते के आखिरी दिन निफ्टी के टॉप गेनर्स और टॉप लूजर्स शेयर
निफ्टी भी अपने नए ऑल टाइम हाई पर पहुंचा
भारतीय शेयर बाजारों ने शुक्रवार 14 जुलाई को नया शिखर छुआ। सेंसेक्स और निफ्टी अपने अबतक के उच्चतम स्तर पर बंद हुए। सेंसेक्स पहली बार 66,000 अंक के पार जाकर बंद हुआ। दूसरी ओर निफ्टी ने 19,595 के अपने नए ऑल-टाइम हाई पर पहुंचा। बाजार में आई इस तेजी में इंफोसिस और टीसीएस जैसी आईटी क्षेत्र की दिग्गज कंपनियों का योगदान रहा। बीएसई का आईटी इंडेक्स 4.03% की बढ़त के साथ बंद हुआ। टेलिकॉन और मेटल सेक्टर के शेयरों में एक प्रतिशत से अधिक की बढ़त दर्ज की गई। हालांकि बीएसई के मिडकैप और स्मॉलकैप इंडेक्स क्रमशः 1% और 1.14% टूटकर लाल निशान पर बंद हुए। शुक्रवार को बाजार में रिकॉर्ड तेजी के बीच निवेशकों की संपत्ति लगभग 3 लाख करोड़ रुपये बढ़ गई।
पतंजलि फूड्स का ओएफस रिटेल सेगमेंट में तीन गुना सब्सक्राइब हुआ
पतंजलि फूड्स के शेयर की बिक्री पेशकश (ओएफएस) को दूसरे दिन बढ़िया सब्सक्रिप्शन मिला। बीएसई पर उपलब्ध हालिया आंकड़ों के मुताबिक गैर-खुदरा श्रेणी में ओपएफएस दो गुना से अधिक जबकि खुदरा श्रेणी को 3 गुना से ज्यादा सब्सक्रिप्शन मिला। पतंजलि आयुर्वेद की इकाई पतंजलि फूड्स में विदेशी निवेशक फिडेलिटी इन्वेस्टमेंट्स ने भी निवेश किया है। इस फर्म ने शुक्रवार को ब्लॉक डील के जरिए अपने अलग- ने अलग फंडों से पतंजलि फूड्स में 0.32% या 11.82 लाख शेयरों की संयुक्त हिस्सेदारी खरीदी। यह ट्रांजैक्शन 1155 रुपये प्रति शेयर के औसत मूल्य पर किया गया।
घरेलू बाजार में उछाल की प्रमुख वजहें...
- अमेरिका में महंगाई घटने से निवेशकों में भरोसा जगा है कि नीतिगत दर में 0.25% की वृद्धि अर्थव्यवस्था की स्थिरता के लिए पर्याप्त होगी।
- हल्के वित्तीय नतीजों के बाद भी आईटी कंपनियों के शेयरों में लिवाली हुई।
- थोक महंगाई में लगातार तीसरे माह गिरावट से तेजी को समर्थन मिला।
- विदेशी संस्थागत निवेशक घरेलू बाजार में लगातार खरीदारी कर रहे हैं।
चांदी 1,400 रुपये महंगी, सोना सस्ता
वैश्विक बाजारों में बहुमूल्य धातुओं में गिरावट से शुक्रवार को दिल्ली सराफा बाजार में सोना 100 रुपये सस्ता होकर 60,000 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ। हालांकि, चांदी 1,400 रुपये महंगी होकर 76,400 रुपये प्रति किलोग्राम पर पहुंच गई।
n एचडीएफसी सिक्योरिटीज के शोध विश्लेषक देवर्ष वकील ने कहा कि रुपये में मजबूती और कमजोर मांग से सोने में गिरावट आई। अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोना कमजोरी के साथ 1,956 डॉलर प्रति औंस रहा। चांदी 24.73 डॉलर प्रति औंस रही।
डॉलर के मुकाबले रुपया 9 पैसे कमजोर
रुपये में लगातार चार कारोबारी सत्र से जारी तेजी शुक्रवार को थम गई और डॉलर के मुकाबले यह 9 पैसे की गिरावट के साथ 82.17 पर बंद हुआ। अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में रुपया मजबूती के साथ 81.97 के स्तर पर खुला।
विदेशी मुद्रा भंडार 1.229 अरब डॉलर बढ़कर हुआ 596.28 अरब डॉलर
देश का विदेशी मुद्रा भंडार सात जुलाई को समाप्त सप्ताह में 1.229 अरब डॉलर बढ़कर 596.28 अरब डॉलर हो गया। इससे पिछले सप्ताह में विदेशी मुद्रा भंडार 1.85 अरब डॉलर बढ़कर 595.05 अरब डॉलर हो गया था। अक्टूबर 2021 में देश का विदेशी मुद्रा भंडार 645 अरब डॉलर के सर्वकालिक उच्च स्तर पर पहुंच गया था। उसके बाद, वैश्विक घटनाक्रमों के दबाव के बीच केंद्रीय बैंक की ओर से रुपये को बचाने के लिए कोष का इस्तेमाल किए जाने से मुद्रा भंडार में गिरावट दर्ज की गई। रिजर्व बैंक की ओर से जारी साप्ताहिक आंकड़े के अनुसार सात जुलाई को समाप्त सप्ताह में विदेशी मुद्रा आस्तियां 98.9 करोड़ डॉलर बढ़कर 528.968 अरब डॉलर हो गईं।