फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   Sensex Closing Bell Share Market Closing Share Market Update Sensex Nifty Nifty 50

Sensex Closing Bell: कमजोर वैश्विक संकेतों के बाद फिसला बाजार, सेंसेक्स 398 अंक टूटा, निफ्टी 17000 से नीचे

Fri, 24 Mar 2023 06:04 PM IST
कुमार विवेक बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: कुमार विवेक Updated Fri, 24 Mar 2023 06:04 PM IST
विज्ञापन
Sensex Closing Bell Share Market Closing Share Market Update Sensex Nifty Nifty 50
शेयर बाजार - फोटो : iStock

लगातार दूसरे दिन घरेलू शेयर बाजार बड़ी गिरावट के साथ बंद हुआ। हफ्ते के आखिरी कारोबारी दिन बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का सेंसेक्स बेंचमार्क 398.18 अंक फिसलकर 57,527.10 अंकों के लेवल पर पहुंच गया। वहीं दूसरी ओर, नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी बेंचमार्क 131.85 अंक टूटकर 16,945.05 अंकों के लेवल पर बंद हुआ। शुक्रवार के कारोबारी सेशन के दौरान बजाज ट्विन्स के शेयरों में चार प्रतिशत तक की गिरावट आई।

विज्ञापन


# हफ्ते के आखिरी कारोबारी दिन सेंसेक्स के 30 शेयरों का हाल
विज्ञापन


# निफ्टी के टॉप गेनर्स और टॉप लूजर शेयर्स
विज्ञापन
विज्ञापन


# हफ्तेभर में निवेशकों को तीन लाख करोड़ रुपये का हुआ नुकसान

बीते एक हफ्ते के दौरान शेयर बाजार में निवेशकों को 3 लाख करोड़ रुपए का नुकसान हुआ। पिछले हफ्ते शुक्रवार को बीएसई पर लिस्टेड कंपनियों का कुल मार्केट कैप 257.52 लाख करोड़ रुपए था, वह इस हफ्ते 254.44 लाख करोड़ रुपए पर पहुंच गया।


# सोने की कीमतों में 70 रुपये का हुआ इजाफा
वैश्विक स्तर पर बहुमूल्य धातुओं की कीमतों में तेजी के बीच दिल्ली सर्राफा बाजार में शुक्रवार को सोने के भाव 70 रुपये की तेजी के साथ 59,450 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गए। पिछले कारोबारी सत्र में सोना 59,380 रुपये प्रति 10 ग्राम के भाव पर बंद हुआ था। चांदी भी 520 रुपये की तेजी के साथ 70,500 रुपये प्रति किलोग्राम पर पहुंच गई है।

# वेदांता लिमिटेड ने विंडफॉल टैक्स के के विरोध में उठाया ये कदम
खनन क्षेत्र के दिग्गज अनिल अग्रवाल की वेदांता लिमिटेड ने नौ महीने पुराने विंडफॉल टैक्स  (अप्रत्याशित कर) के खिलाफ अपना विरोध जताते हुए तेल और गैस क्षेत्रों से सरकार को होने वाले लाभ के हिस्से से करीब 9.91 करोड़ डॉलर की राशि रोक दी है। भारत ने पहली बार 1 जुलाई, 2022 को अप्रत्याशित लाभ कर लगाया था। सरकार अपने इस कदम से ऊर्जा कंपनियों के सुपर सामान्य मुनाफे पर कर लगाने वाले देशों में शामिल हो गया था। लेकिन स्थानीय रूप से उत्पादित कच्चे तेल पर विशेष अतिरिक्त उत्पाद शुल्क (एसएईडी) लगाने के फैसले का उत्पादक कंपनियों ने नाराजगी जताई थी। उन्होंने इसे उस अनुबंध का उल्लंघन मानते हैं जो राजकोषीय स्थिरता प्रदान करता है। एसएईडी (Special Additional Excise Duty) शुरू में 23,250 रुपये प्रति टन (40 डॉलर प्रति बैरल) था लेकिन सरकार ने आगे चलकर इसमें पाक्षिक संशोधन करते हुए घटाकर 3,500 रुपये प्रति टन कर दिया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed