फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   Sensex Closing Bell Share Market Closing Share Market All Time High Sensex Nifty Share Market News and Updates

Sensex Closing Bell: शेयर बाजार में ऑल टाइम हाई का सिलसिला बरकरार; सेंसेक्स 371 अंक चढ़ा, निफ्टी 21750 के पार

Thu, 28 Dec 2023 05:30 PM IST
कुमार विवेक बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: कुमार विवेक Updated Thu, 28 Dec 2023 05:30 PM IST
सार

Sensex Closing Bell: गुरुवार के कारोबारी सेशन के दौरान सबसे ज्यादा खरीदारी ऑटो, एफएमसीजी, फार्मा, मेटल और पीएसयू बैंकिंग शेयरों में दिखा। वहीं आईटी सेक्टर के शेयरों में इस दौरान बिकवाली दिखी।

विज्ञापन
Sensex Closing Bell Share Market Closing Share Market All Time High Sensex Nifty Share Market News and Updates
शेयर मार्केट ऑल टाइम हाई - फोटो : amarujala.com

विस्तार

घरेलू शेयर बाजार के ऑल टाइम हाई पर पहुंचने का सिलसिला मंथली एक्सपायरी के दिन भी जारी रहा। हफ्ते के तीसरे करोबारी दिन सेंसेक्स 371.95 (0.51%) अंकों की बढ़त के साथ पहली बार 72,410.38 अंकों के लेवल पर बंद हुआ। वहीं दूसरी ओर, निफ्टी 123.96 (0.57%) अंकों की मजबूती के साथ पहली बार 21,778.70 अंकों पर पहुंचकर बंद होने में सफल रहा। सोमवार को शेयर बाजार में क्रिसमस की छुट्टी के कारण कारोबार नहीं हुआ था।

विज्ञापन

गुरुवार के कारोबारी सेशन के दौरान सेंसेक्स के 30 शेयरों का हाल

विज्ञापन

गुरुवार के कारोबारी सेशन के दौरान सबसे ज्यादा खरीदारी ऑटो, एफएमसीजी, फार्मा, मेटल और पीएसयू बैंकिंग शेयरों में दिखा। वहीं आईटी सेक्टर के शेयरों में इस दौरान बिकवाली दिखी। इससे पहले बुधवार को सेंसेक्स 701 अंकों की उछाल के साथ  पहली बार 72,038 के स्तर पर पहुंचा था।

विज्ञापन
विज्ञापन

निफ्टी के टॉप गेनर्स और टॉप लूजर्स शेयर ये रहे

डॉलर के मुकाबले रुपया 17 पैसे मजबूत हुआ

अंतरबैंकिंग विदेशी मुद्रा बाजार में गुरुवार को रुपया डॉलर के मुकाबले 17 पैसे की बढ़त के साथ 83.17 रुपये प्रति डॉलर पर बंद हुआ।

Sensex Closing Bell Share Market Closing Share Market All Time High Sensex Nifty Share Market News and Updates
शेयर बाजार रिकॉर्ड ऊंचाई पर। - फोटो : amarujala.com

लगातार दूसरे दिन रिकॉर्ड हाई पर बंद हुआ बाजार

अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट तथा विदेशी कोषों के ताजा निवेश से बंबई शेयर बाजार का सेंसेक्स और निफ्टी गुरुवार को लगातार दूसरे कारोबारी सत्र में रिकॉर्ड ऊंचाई पर बंद हुए। कारोबारियों के अनुसार ऊर्जा, धातु और एफएमसीजी कंपनियों के शेयरों में भारी खरीदारी से बाजार में तेजी आई।

पहली बार सेंसेक्स 72,484.34 अंक के सर्वकालिक उच्चस्तर पर पहुंचा

गुरुवार के कारोबार के दौरान सेंसेक्स 445.91 अंक या 0.61 प्रतिशत की बढ़त के साथ 72,484.34 अंक के सर्वकालिक उच्चस्तर पर पहुंचा। दूसरी ओर, नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का एनएसई निफ्टी कारोबार के दौरान यह 146.7 अंक या 0.67 प्रतिशत की बढ़त के साथ 21,801.45 अंक के सर्वकालिक उच्चस्तर पर पहुंचा। गुरुवार को बेंचमार्क सूचकांक ने अपनी बढ़त बनाए रखी। लाल सागर के मुद्दे पर सकारात्मक प्रगति और एफआईआई प्रवाह में बदलाव के कारण बाजार फिर नई ऊंचाई पर पहुंच गया। कच्चे तेल की कीमत 80 डॉलर से नीचे आने से तेल और ऊर्जा कंपनियों के शेयरों में भी व्यापक खरीदारी दिखी।

Sensex Closing Bell Share Market Closing Share Market All Time High Sensex Nifty Share Market News and Updates
शेयर बाजार का ऑल टाइम हाई। - फोटो : amarujala.com

फेड की ओर से ब्याज दरों में कटौती की उम्मीद बढ़ाने के बाद बाजार में तेजी

जियोजित फाइनेंशियल सर्विसेज के शोध प्रमुख विनोद नायर ने कहा, ''फेडरल रिजर्व द्वारा अगले साल ब्याज दरों में और अधिक कटौती की उम्मीद से एशियाई बाजार में भी तेजी रही। सेंसेक्स की कंपनियों में एनटीपीसी, महिंद्रा एंड महिंद्रा, पावर ग्रिड, नेस्ले, टाटा मोटर्स, आईटीसी, भारती एयरटेल और कोटक महिंद्रा बैंक के शेयर लाभ में रहे। इसके विपरीत लार्सन एंड टुब्रो, विप्रो, जेएसडब्ल्यू स्टील, अल्ट्राटेक सीमेंट और एशियन पेंट्स के शेयरों में गिरावट रही।"

एशियाई बाजारों में दिखी तेजी

एशियाई बाजारों में सियोल, शंघाई और हांगकांग लाभ के साथ बंद हुए, जबकि टोक्यो गिरावट के साथ बंद हुआ। यूरोपीय बाजारों में मामूली गिरावट रही। अमेरिकी बाजार बुधवार को हरे निशान पर बंद हुए। इस बीच, वैश्विक तेल मानक ब्रेंट क्रूड 0.73 प्रतिशत गिरकर 79.07 डॉलर प्रति बैरल पर आ गया। शेयर बाजार के आंकड़ों के मुताबिक विदेशी संस्थागत निवेशकों (एफआईआई) ने बुधवार को लगातार बिकवाली के बाद 2,926.05 करोड़ रुपये के शेयर खरीदे। पिछले सत्र में सेंसेक्स 701.63 अंक या 0.98 प्रतिशत की बढ़त के साथ 72,038.43 अंक पर बंद हुआ था। नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 213.40 अंक या एक प्रतिशत की बढ़त के साथ 21,654.75 अंक की रिकॉर्ड ऊंचाई पर बंद हुआ था।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed