Sensex Closing Bell: बाजार में लाल निशान पर सपाट क्लोजिंग, सेंसेक्स पांच अंक टूटा, निफ्टी 19802 पर
Sensex Closing Bell: बाजार के प्रमुख इंडेक्स गुरुवार को दिनभर सुस्ती के साथ कारोबार करते दिखे और आखिरकार लाल निशान पर बंद हुए। गुरुवार को सेंसेक्स 5.43 (0.00%) प्रतिशत टूटकर 66,017.81 पर जबकि निफ्टी 9.85 (0.05%) अंक कमजोर होकर 19,802.00 के लेवल पर बंद हुआ।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हफ्ते के चौथे कारोबारी दिन गुरुवार शेयर बाजार में सपाट कारोबार हुआ। इस दौरान बाजार के प्रमुख इंडेक्स दिनभर सुस्ती के साथ कारोबार करते दिखे और आखिरकार लाल निशान पर बंद हुए। गुरुवार को सेंसेक्स 5.43 (0.00%) प्रतिशत टूटकर 66,017.81 पर जबकि निफ्टी 9.85 (0.05%) अंक कमजोर होकर 19,802.00 के लेवल पर बंद हुआ। बाजार में इस दौरान बैंकिंग, ऑटो, मेटल और रियल्टी सेक्टर के शेयरों में खरीदारी दिखी। इससे पहले बुधवार को बीएसई सेंसेक्स 92 अंकों की बढ़त के साथ 66,023 के स्तर पर बंद हुआ था। शेयर बाजार के आंकड़ों के मुताबिक विदेशी संस्थागत निवेशकों (एफआईआई) ने बीते कल यानी बुधवार करोड़ रुपये के शेयर बेचे।
विदेशी संस्थागत निवेशकों (एफआईआई) की निकासी और घरेलू शेयर बाजार में कमजोरी के बीच गुरुवार को डॉलर के मुकाबले रुपया डॉलर के मुकाबले दो पैसे टूटकर 83.34 रुपये (अस्थायी) प्रति डॉलर पर बंद हुआ।
फॉरेक्स डीलरों के अनुसार कच्चे तेल की कीमतों में एक प्रतिशत से अधिक की गिरावट और प्रमुख वैश्विक प्रतिस्पर्धियों के मुकाबले अमेरिकी मुद्रा में नरमी से रुपये की गिरावट पर अंकुश लगा।
अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में रुपया मजबूती के साथ 83.30 रुपये प्रति डॉलर खुला। बाद में दिन के कारोबार के दौरान यह 83.29 से 83.36 रुपये के दायरे में बना रहा। अंत में रुपया दो पैसे टूटकर 83.34.रुपये प्रति डॉलर पर बंद हुआ। बुधवार को रुपया 83.32 रुपये प्रति डॉलर पर बंद हुआ था। छह प्रमुख मुद्राओं की तुलना में अमेरिकी डॉलर की स्थिति को दर्शाने वाला डॉलर सूचकांक 0.31 प्रतिशत की गिरावट के साथ 103.60 पर कारोबार करता दिखा।
फेडरल रिजर्व की बैठक के ब्योरे में फेडरल ओपन मार्केट कमेटी (एफओएमसी) के आक्रामक रुख का संकेत मिलने के बाद बुधवार को डॉलर मजबूत हुआ था। इस दौरान ब्रेंट क्रूड फ्यूचर्स 1.45 प्रतिशत गिरकर 80.77 डॉलर प्रति बैरल पर पहुंच गया।
टाटा टेक्नोलॉजीज का आईपीओ दूसरे दिन 14.85 गुना सब्सक्राइब किया गया
टाटा टेक्नोलॉजीज के आईपीओ सब्सक्रिप्शन के दूसरे दिन गुरुवार को इसे 14.85 गुना सब्सक्राइब किया गया। करीब दो दशक में आईपीओ लाने वाली यह टाटा समूह की पहली कंपनी है। इससे पहले टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज का आईपीओ वर्ष 2004 में आया था। एनएसई के आंकड़ों के अनुसार 3,042.5 करोड़ रुपये की आरंभिक शेयर बिक्री के लिए 66,87,31,680 शेयरों के लिए बोली मिली, जबकि 4,50,29,207 शेयरों के लिए ही बोली आमंत्रित की गई थी।