{"_id":"67235fed7728fee4e10af070","slug":"sensex-closing-bell-share-market-closing-sensex-nifty-share-market-news-and-updates-2024-10-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sensex Closing Bell: दिवाली के दिन बाजार से गायब हुई हरियाली; सेंसेक्स 553 अंक टूटा, निफ्टी 24200 के करीब","category":{"title":"Business Diary","title_hn":"बिज़नेस डायरी","slug":"business-diary"}}
Sensex Closing Bell: दिवाली के दिन बाजार से गायब हुई हरियाली; सेंसेक्स 553 अंक टूटा, निफ्टी 24200 के करीब
Thu, 31 Oct 2024 04:16 PM IST
शिव शुक्ला
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
Published by: शिव शुक्ला
Updated Thu, 31 Oct 2024 04:16 PM IST
सार
अमेरिकी शेयर बाजार में गिरावट देखी गई है। एशियाई बाजारों में भी अमेरिकी बाजार के असर के चलते गिरावट का दौर जारी है। तेल की कीमतें बढ़ गई हैं।
विज्ञापन
नेशनल स्टॉक एक्सचेंज
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
दिवाली के दिन घरेलू शेयर बाजार के बेंचमार्क सूचकांक गुरुवार को फिर लाल निशान पर बंद हुए। सेंसेक्स 553.12 अंक गिरकर 79,389.06 पर बंद हुआ। वहीं, निफ्टी 135.50 अंक कमजोर होकर 24,205.35 पर बंद हुआ। इससे पहले सुबह बाजार लाल निशान पर ही खुला था।
विज्ञापन
अमेरिकी बाजार के असर से एशियाई बाजारों में दिखी गिरावट
दिवाली 2024 की मुहूर्त ट्रेडिंग 1 नवंबर 2024 को होगी। अमेरिकी शेयर बाजार में गिरावट देखी गई है। एशियाई बाजारों में भी अमेरिकी बाजार के असर के चलते गिरावट का दौर जारी है। तेल की कीमतें बढ़ गई हैं। पंजाब नेशनल बैंक, आरबीएल बैंक, इंडिया मार्ट, आईडीएफसी फर्स्ट बैंक के मार्केट पोजीशन के पार चले जाने के चलते इनकी ट्रेडिंग पर रोक लगा दी गई है।
विज्ञापन