फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   Sensex Closing Bell Share Market Closing Sensex Nifty Share Market News and Updates

Sensex Closing Bell: घाटे से बाहर निकल हरे निशान पर बंद हुआ बाजार; सेंसेक्स 218 अंक चढ़ा, निफ्टी 24850 के पार

Fri, 18 Oct 2024 03:39 PM IST
कुमार विवेक बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: कुमार विवेक Updated Fri, 18 Oct 2024 03:39 PM IST
सार

Share Market: बैंकिंग शेयरों में खरीदारी से सेंसेक्स-निफ्टी चढ़े, 3 दिन की गिरावट के बाद हरे निशान पर क्लोजिंग

विज्ञापन
Sensex Closing Bell Share Market Closing Sensex Nifty Share Market News and Updates
सेंसेक्स क्लोजिंग बेल - फोटो : amarujala.com

विस्तार

बैंकिंग शेयरों में भारी खरीदारी और मजबूत वैश्विक बाजार रुझानों के चलते बेंचमार्क सूचकांक सेंसेक्स और निफ्टी में तीन दिन की गिरावट के बाद शुक्रवार को तेजी लौटी। बीएसई सेंसेक्स शुरुआती निचले स्तरों से उबरते हुए 218.14 अंक या 0.27 प्रतिशत चढ़कर 81,224.75 पर बंद हुआ। कारोबार के दौरान यह 384.54 अंक या 0.47 प्रतिशत चढ़कर 81,391.15 पर पहुंचा।

विज्ञापन


एनएसई निफ्टी 104.20 अंक या 0.42 प्रतिशत बढ़कर 24,854.05 पर बंद हुआ। इसके अलावा घरेलू संस्थागत निवेशकों की लिवाली से भी बाजार में सुधार को समर्थन मिला। सेंसेक्स की 30 कंपनियों में से एक्सिस बैंक का शेयर करीब 6 प्रतिशत उछला, क्योंकि सितंबर तिमाही में कंपनी का समेकित शुद्ध लाभ 19.29 प्रतिशत बढ़कर 7,401.26 करोड़ रुपये हो गया।
विज्ञापन


आईसीआईसीआई बैंक, टाटा मोटर्स, टाटा स्टील, एनटीपीसी, जेएसडब्ल्यू स्टील, भारतीय स्टेट बैंक और अदाणी पोर्ट्स अन्य बड़े लाभ वाले शेयर रहे। ब्लू-चिप कंपनियों में इंफोसिस के शेयरों में 4 प्रतिशत से अधिक की गिरावट आई, क्योंकि इसकी दूसरी तिमाही की आय निवेशकों को खुश करने में विफल रही।
विज्ञापन
विज्ञापन


भारत की दूसरी सबसे बड़ी आईटी सेवा निर्यातक कंपनी ने गुरुवार को दूसरी तिमाही के शुद्ध लाभ में लगभग 5 प्रतिशत की वृद्धि की सूचना दी। एशियन पेंट्स, नेस्ले, टेक महिंद्रा, एचसीएल टेक्नोलॉजीज, हिंदुस्तान यूनिलीवर और आईटीसी अन्य बड़ी गिरावट वाले शेयर रहे।

एक्सचेंज के आंकड़ों के अनुसार, विदेशी संस्थागत निवेशकों (एफआईआई) ने गुरुवार को 7,421.40 करोड़ रुपये के शेयर बेचे। हालांकि, डीआईआई ने 4,979.83 करोड़ रुपये के शेयर खरीदे। एशियाई बाजारों में, टोक्यो, शंघाई और हांगकांग में तेजी रही, जबकि सियोल में गिरावट रही।

यूरोपीय बाजार सकारात्मक दायरे में कारोबार कर रहे थे। गुरुवार को अमेरिकी बाजार अधिकतर बढ़त के साथ बंद हुए। वैश्विक तेल मानक ब्रेंट क्रूड 0.07 प्रतिशत गिरकर 74.40 डॉलर प्रति बैरल पर आ गया।


गुरुवार को बीएसई का सेंसेक्स 494.75 अंक या 0.61 प्रतिशत गिरकर 81,006.61 अंक पर बंद हुआ था। कारोबार के दौरान यह 595.72 अंक या 0.73 प्रतिशत गिरकर 80,905.64 अंक पर आ गया था। एनएसई निफ्टी 221.45 अंक या 0.89 प्रतिशत गिरकर 24,749.85 पर आ गया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed