फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   Sensex Closing Bell Share Market Closing Sensex Nifty Share Market News and Updates

Sensex Closing Bell: शेयर बाजार में मजबूती बरकरार; सेंसेक्स 194 अंक चढ़ा, निफ्टी 25250 के ऊपर बंद हुआ

Mon, 02 Sep 2024 04:05 PM IST
कुमार विवेक बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: कुमार विवेक Updated Mon, 02 Sep 2024 04:05 PM IST
सार

Sensex Closing Bell: 30 शेयरों का बेंचमार्क इंडेक्स सेंसेक्स 194 अंकों या 0.24% की बढ़त के साथ 82,560 के लेवल पर बंद हुआ। वहीं निफ्टी 43 अंक या 0.17% प्रतिशत मजबूत होकर पहली बार 25,278 के स्तर पर बंद हुआ।

विज्ञापन
Sensex Closing Bell Share Market Closing Sensex Nifty Share Market News and Updates
शेयर बाजार - फोटो : ANI

विस्तार

घरेलू शेयर बाजार में हफ्ते के पहले करोबारी दिन हरे निशान पर क्लोजिंग हुई। लगातार 13वें सत्र के बाद निफ्टी हरे निशान पर बंद हुआ। लगातार चौथे दिन 50 शेयरों का बेंचमार्क इंडेक्स नए रिकॉर्ड स्तर पर बंद हुआ। वैश्विक स्तर पर आर्थिक सुस्ती के बावजूद भारतीय अर्थव्यवस्था में वित्तीय वर्ष 2024-25 की पहली तिमाही में बढ़िया वृद्धि दर्ज की गई। इसका फायदा शेयर बाजार को मिला। सोमवार के कारोबारी सत्र के दौरान आईटी और वित्तीय सेवाओं से जुड़े शेयरों में अच्छी खरीदारी दिखी। 30 शेयरों का बेंचमार्क इंडेक्स सेंसेक्स 194 अंकों या 0.24% की बढ़त के साथ 82,560 के लेवल पर बंद हुआ। वहीं निफ्टी 43 अंक या 0.17% प्रतिशत मजबूत होकर पहली बार 25,278 के स्तर पर बंद हुआ।

विज्ञापन

सेंसेक्स-निफ्टी में किस शेयर का कैसा रहा प्रदर्शन

निफ्टी के शेयरों में बजाज फिनसर्व, बजाज फाइनेंस, एचसीएलटेक, हीरो मोटोकॉर्प और एसबीआई लाइफ के शेयर टॉप गेनर्स रहे। इन शेयरों में 2% से 3.3% तक की बढ़त दिखी। दूसरी ओर, डॉ रेड्डीज लैब्स, टाटा मोटर्स, एनटीपीसी और ओएनजीसी के शेयर नुकसान के साथ बंद हुए। सेंसेक्स की कंपनियों में बजाज फिनसर्व, बजाज फाइनेंस, एचसीएल टेक, इंडसइंड बैंक, ईटीसी, अल्ट्राटेक सीमेंट, एक्सिस बैंक और इन्फोसिस सर्वाधिक बढ़त हासिल करने में सफल रहीं। दूसरी तरफ टाटा मोटर्स, एनटीपीसी, महिंद्रा एंड महिंद्रा, भारती एयरटेल, लार्सन एंड टुब्रो और पावर ग्रिड कॉरपोरेशन के शेयरों में गिरावट दर्ज की गई।

विज्ञापन

1996 में शुरुआत होने के बाद से निफ्टी में तेजी का सबसे लंबा दौर

निफ्टी में लगातार 13वें दिन की बढ़त पर विश्लेषकों ने कहा कि एनएसई निफ्टी की वर्ष 1996 में शुरुआत होने के बाद से यह तेजी का यह सबसे लंबा दौर है। रिकॉर्डतोड़ तेजी के इस दौर में सेंसेक्स कुल 2,135.16 अंक यानी 2.65 प्रतिशत चढ़ा है, जबकि निफ्टी ने करीब 1,140 अंक यानी 4.72 प्रतिशत की छलांग लगाई है। कारोबारियों ने कहा कि अमेरिका में नीतिगत ब्याज दरों में कटौती की उम्मीद बढ़ने और घरेलू स्तर पर विदेशी पूंजी के प्रवाह से शेयर बाजारों में तेजी का दौर देखा जा रहा है। एचडीएफसी सिक्योरिटीज के खुदरा शोध प्रमुख दीपक जसानी ने कहा, ‘‘निफ्टी ने लगातार 13वें सत्र में अपनी बढ़त का सिलसिला जारी रखा जो पिछले कई दशक का सबसे लंबा दौर है।’’

विज्ञापन
विज्ञापन

स्मॉलकैप और मिडकैप शेयरों में दिखी गिरावट

हालांकि, व्यापक बाजार में बीएसई स्मॉलकैप सूचकांक में 0.47 प्रतिशत और मिडकैप में 0.03 प्रतिशत की गिरावट दर्ज की गई। एशिया के अन्य बाजारों में दक्षिण कोरिया का कॉस्पी और जापान का निक्की सकारात्मक दायरे में बंद हुए जबकि चीन के शंघाई कम्पोजिट और हांगकांग के हैंगसेंग में नुकसान रहा।यूरोप के अधिकांश बाजार नकारात्मक दायरे में कारोबार कर रहे थे। शुक्रवार को अमेरिकी बाजार बढ़त के साथ बंद हुए थे।

बीते शुक्रवार को एफआईआई ने 5,318.14 करोड़ रुपये के शेयर खरीदे

शेयर बाजार के आंकड़ों के मुताबिक, विदेशी संस्थागत निवेशकों (एफआईआई) ने शुक्रवार को 5,318.14 करोड़ रुपये मूल्य के शेयरों की शुद्ध खरीदारी की। जियोजीत फाइनेंशियल सर्विसेज के मुख्य निवेश रणनीतिकार वी के विजयकुमार ने कहा, ‘‘गुणवत्तापूर्ण बड़ी कंपनियों के शेयरों की वजह से बाजार स्थिर लेकिन हल्की तेजी के दौर में पहुंचता दिख रहा है। पिछले सप्ताह कुछ बड़े थोक सौदों की वजह से एफआईआई के लिवाल बनने से भी बाजार की धारणा बेहतर हुई है।’’ वैश्विक तेल मानक ब्रेंट क्रूड 0.14 प्रतिशत बढ़कर 77.04 डॉलर प्रति बैरल पर पहुंच गया। बीएसई सेंसेक्स शुक्रवार को 231.16 अंक चढ़कर 82,365.77 अंक के सर्वकालिक उच्चस्तर पर बंद हुआ था। वहीं एनएसई निफ्टी 83.95 अंक की बढ़त के साथ 25,235.90 अंक के नए उच्चतम स्तर पर पहुंच गया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed