फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   Sensex Closing Bell Share Market Closing Sensex Nifty Share Market News and Updates

Sensex Closing Bell: हफ्ते के पहले दिन बाजार में सुस्ती, सेंसेक्स लगातार तीसरे दिन लाल निशान पर हुआ बंद

Mon, 26 Jun 2023 04:17 PM IST
कुमार विवेक बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: कुमार विवेक Updated Mon, 26 Jun 2023 04:17 PM IST
सार

Sensex Closing Bell: हफ्ते के पहले दिन बाजार में सुस्ती, सेंसेक्स लगातार तीसरे दिन लाल निशान पर हुआ बंद

विज्ञापन
Sensex Closing Bell Share Market Closing Sensex Nifty Share Market News and Updates
शेयर बाजार - फोटो : iStock

विस्तार

सोमवार को उतार-चढ़ाव के कारोबार के बाद भारतीय शेयर बाजार जहां खुले थे लगभग वहीं बंद हो गए। घरेलू शेयर बाजार में सपाट कारोबार के बीच हेल्थकेयर और फार्मा सेक्टर में तेजी रही, वहीं बैंकिंग शेयरों पर दबाव रहा। रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड, आईसीआईसीआई बैंक लिमिटेड और महिंद्रा एंड महिंद्रा लिमिटेड के शेयरों के कारण बाजार में स्थिरता आई। पिछले हफ्ते लगातार दो दिनों की गिरावट के बाद सोमवार को सेंसेक्स लगातार तीसरे दिन लाल निशान पर बंद हुआ।

विज्ञापन

सोमवार के कारोबारी सेशन के बाद सेंसेक्स के 30 शेयरों का हाल

विज्ञापन

निफ्टी के टॉप गेनर्स और टॉप लूजर्स

विज्ञापन
विज्ञापन

कच्चा तेल और वैश्विक शेयर बाजार में भी दिखी सुस्ती

सोमवार को कच्चे तेल और यूरोपीय शेयर बाजार में स्थिरता दिखी क्योंकि निवेशकों ने रूस में व्लादिमीर पुतिन के शासन को चुनौती और इसके संभावित प्रभाव का मूल्यांकन किया। ऊर्जा शेयरों ने यूरोप में शुरुआती बढ़त गंवा दी, जबकि अमेरिकी इक्विटी वायदा में भी कमजोरी दिखी। देश की अर्थव्यवस्था में सुधार को लेकर जारी चिंता के बीच चीन के शेयर बाजारों के लंबे सप्ताहांत के बाद खुलने से एशियाई बाजारों में मिला-जुला रुख रहा। दक्षिण कोरिया में शेयरों में तेजी रही, जबकि जापान और हांगकांग में उतार-चढ़ाव हुआ।

चीन, ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड के बेंचमार्क इंडेक्स भी लुढ़के

चीन, ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड के बेंचमार्क इंडेक्स में गिरावट दर्ज की गई। सोमवार को बंबई स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) का सेंसेक्स बेंचमार्क इंडेक्स 9.37 (-0.01%) अंकों की गिरावट के साथ 62,970.50 अंकों पर, जबकि नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) निफ्टी 25.70 (0.14%) अंकों की बढ़त के साथ 18,691.20 अंकों के लेवल पर बंद हुआ।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed