Sensex Closing Bell: लगातार दूसरे दिन हरे निशान पर बंद हुआ बाजार; सेंसेक्स 178 अंक चढ़ा, निफ्टी 21700 पार
Sensex Closing Bell: शुक्रवार के कारोबारी सेशन के बाद सेंसेक्स 178.58 (0.24%) अंकों की बढ़त के साथ 72,026.15 अंकों के लेवल पर जबकि निफ्टी 52.21 (0.24%) अंकों की मजबूती के साथ 21,710.80 के स्तर पर बंद हुआ।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हफ्ते के आखिरी कारोबारी दिन घरेलू शेयर बाजार में उतार-चढ़ाव के बाद हरे निशान पर क्लोजिंग हुई। शुक्रवार के कारोबारी सेशन के दौरान सेंसेक्स और निफ्टी हरे निशान पर शुरू हुए पर बिकवाली कारण बाजार पर दबाव बढ़ा और कुछ समय के लिए यह लाल निशान पर आ गया। हालांकि, आखिरकार शेयर बाजार में खरीदारी लौटी और बेंचमार्क इंडेक्स हरे निशान पर बंद होने में सफल रहे।शुक्रवार के कारोबारी सेशन के बाद सेंसेक्स 178.58 (0.24%) अंकों की बढ़त के साथ 72,026.15 अंकों के लेवल पर जबकि निफ्टी 52.21 (0.24%) अंकों की मजबूती के साथ 21,710.80 के स्तर पर बंद हुआ।
शुक्रवार के कारोबारी सेशन के बाद सेंसेक्स के 30 शेयरों का हाल
हफ्ते के आखिरी कारोबारी दिन निफ्टी के टॉप गेनर्स औेर टॉप लूजर्स शेयर ये रहे
सेंसेक्स की कंपनियों में टीसीएस, एलएंडटी और इंफोसिस के शेयर बढ़त के साथ हुए बंद
अगले सप्ताह से शुरू होने वाले तिमाही नतीजों से पहले एलएंडटी, रिलायंस इंडस्ट्रीज और आईटी कंपनियों के शेयरों में खरीदारी से घरेलू शेयर सूचकांक शुक्रवार को लगातार दूसरे कारोबारी सत्र में बढ़त के साथ बंद हुए। सेंसेक्स की कंपनियों में टीसीएस, एलएंडटी, इन्फोसिस, एचसीएल टेक और हिंदुस्तान यूनिलीवर बढ़त के साथ बंद हुए, जबकि नेस्ले, जेएसडब्ल्यू स्टील, कोटक बैंक, सन फार्मा और एशियन पेंट्स गिरावट के साथ बंद हुए।
सुजलाॅन एनर्जी के शेयरों में 5% का अपर सर्किट लगा
सुजलॉन एनर्जी के शेयर 5% ऊपरी सर्किट में बंद हुए क्योंकि कंपनी को एवरन्यू एनर्जी प्राइवेट लिमिटेड से 225 मेगावाट की पवन ऊर्जा परियोजना के विकास के लिए एक नया ऑर्डर मिला।सेक्टोरल फ्रंट की बात करें तो निफ्टी आईटी में 1.3% और निफ्टी ऑटो में 0.4% की बढ़त दर्ज की गई। निफ्टी बैंक, मेटल, फार्मा और हेल्थकेयर इंडेक्स 0.1-0.6 फीसदी की गिरावट के साथ बंद हुए।