Sensex Closing Bell: आईटी व मेटल सेक्टर पर दबाव के कारण सेंसेक्स 700 अंक टूटा, निफ्टी 17600 के नीचे
Sensex Closing Bell: सेंसेक्स गुरुवार को 770 अंक गिरकर शेयर 58,767 अंकों पर बंद हुआ। निफ्टी में भी 216 अंकों की कमजोरी आई, यह 17543 अंकों के लेवल पर बंद हुआ।
विस्तार
ग्लोबल मार्केट से मिल रहे नकारात्मक संकेतों के बीच गुरुवार को भारतीय शेयर बाजार गिरावट के साथ बंद हुए। बाजार पर आईटी और मेटल कंपनियों के शेयरों में कमजोरी के कारण दबाव बढ़ा, जिसे बाजार नहीं झेल पाया और आखिरकार 700 से अधिक अंक टूटकर बंद हुआ।
गुरुवार के कारोबारी सेशन में ग्रोथ की चिंता से जहां आईटी कंपनियों के शेयर टूटे वहीं सरकार की ओर से तेल के निर्यात पर टैक्स बढ़ाए जाने से एनर्जी कंपनियों के शेयरों में भी कमजोरी आई।
सेंसेक्स गुरुवार को 770 अंक गिरकर शेयर 58,767 अंकों पर बंद हुआ। निफ्टी में भी 216 अंकों की कमजोरी आई, यह 17543 अंकों के लेवल पर बंद हुआ। सेक्टोरल इंडेक्स की बात करें तो निफ्टी रियल्टी, पीएसयू बैंक और निफ्टी ऑटो इंडेक्स में तेजी दिखी। वहीं, बैंकिंग, वित्तीय सेवाओं, एफएमसीजी, आईटी, मेटल, फार्मा सेक्टर के शेयर गिरावट के साथ बंद हुए।