{"_id":"65d9de2b91f076600a0ec62f","slug":"sebi-using-ai-for-investigations-says-official-2024-02-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"SEBI: मामलों की जांच के लिए सेबी ने एआई को अपनाया, पूर्णकालिक सदस्य बोले- पारदर्शिता बढ़ाने के हो रहे उपाय","category":{"title":"Business Diary","title_hn":"बिज़नेस डायरी","slug":"business-diary"}}
SEBI: मामलों की जांच के लिए सेबी ने एआई को अपनाया, पूर्णकालिक सदस्य बोले- पारदर्शिता बढ़ाने के हो रहे उपाय
Sat, 24 Feb 2024 05:50 PM IST
कुमार विवेक
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: कुमार विवेक
Updated Sat, 24 Feb 2024 05:50 PM IST
सार
शेयर बाजार में हेराफेरी की घटनाओं की पृष्ठभूमि में सेबी के सदस्य ने कहा कि संदेश यह है कि कानून का पालन करना अधिक फायदेमंद होगा और इसका उल्लंघन करने से समस्याएं पैदा होंगी। उन्होंने कहा कि हम मामलों की जांच के लिए एआई का इस्तेमाल कर रहे हैं।
विज्ञापन
SEBI Officer Grade A Admit Card
- फोटो : Social Media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
भारतीय प्रतिभूति और विनिमय बोर्ड (सेबी) नियमों के उल्लंघन से जुड़े मामलों की जांच के लिए कृत्रिम बुद्धिमत्ता (एआई) का इस्तेमाल कर रहा है। सेबी के स्थायी (पूर्णकालिक सदस्य) सदस्य कमलेश चंद्र वार्ष्णेय ने शनिवार को इसकी जानकारी दी। इस दौरान उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि विभिन्न इकाइयों को तकनीक में हो रहे बदलावों पर नजर रखनी चाहिए।
विज्ञापन
शेयर बाजार में हेराफेरी की घटनाओं की पृष्ठभूमि में सेबी के सदस्य ने कहा कि संदेश यह है कि कानून का पालन करना अधिक फायदेमंद होगा और इसका उल्लंघन करने से समस्याएं पैदा होंगी। पीटीआई द्वारा यह पूछे जाने पर कि क्या सेबी एआई का उपयोग कर रहा है, वार्ष्णेय ने कहा, 'हम जांच के लिए एएआई का इस्तेमाल कर रहे हैं... और बहुत सी चीजों के लिए भी इसका उपयोग किया जा रहाहै "।
विज्ञापन
वार्ष्णेय नई दिल्ली में एसोसिएशन ऑफ नेशनल एक्सचेंज मेंबर्स ऑफ इंडिया (एएनएमआई) के 13वें अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन से इतर बोल रहे थे। उन्होंने कहा कि जब तक बाजार पारदर्शी है और कोई हेराफेरी नहीं हो रही है, तब तक नियामक के नजरिये से यह ठीक है।
विज्ञापन
भारतीय प्रतिभूति व विनिमय बोर्ड (सेबी) शेयर बाजार में नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कार्रवाई करने के साथ-साथ पारदर्शिता बढ़ाने और गलत काम पर लगाम लगाने के उपाय कर रहा है।