फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   SEBI ordered to Mutual fund companies disclose the risk on investment in commodities

फैसला: म्यूचुअल फंड कंपनियों को कमोडिटी में भी निवेश पर बताना होगा जोखिम, सेबी ने दिया आदेश

Mon, 11 Apr 2022 11:24 PM IST
कुमार संभव बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: कुमार संभव Updated Mon, 11 Apr 2022 11:24 PM IST
सार

अक्तूबर, 2020 में सेबी ने कहा था कि सोने और इससे संबंधित संसाधनों में निवेश पर म्यूचुअल फंड स्कीम को 4 प्रकार के जोखिम को बताना होगा। 

विज्ञापन
SEBI ordered to Mutual fund companies disclose the risk on investment in commodities
बाजार नियामक सेबी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बाजार नियामक सेबी ने कमोडिटी में निवेश करने वाली म्यूचुअल फंड कंपनियों को अब जोखिम बताने का आदेश दे दिया है। यह रिस्क ओ मीटर तुरंत लागू किया जाएगा। इसके लिए एक दिशा निर्देश जारी किया गया है। सेबी के मुताबि, जिस तरह शेयर्स में निवेश पर जोखिम बताया जाता है, उसी तरह से कमोडिटी में भी अब जोखिम बताना होगा। कमोडिटी के बेंचमार्क में 15 साल के उतार-चढ़ाव के आधार पर रिस्क ओ मीटर को लागू किया जाएगा। 

विज्ञापन


सेबी ने कहा कि अगर कमोडिटी में उतार-चढ़ाव 10 फीसदी से कम है तो जोखिम कम होगा। जबकि अगर 10 से 15 फीसदी का उतार-चढ़ाव होता है तो फिर इसे थोड़ा ज्यादा बताना होगा। अगर उतार-चढ़ाव 15-20 फीसदी होता है तो फिर से ज्यादा जोखिम वाले कॉलम में रखना होगा। इसी तरह से अगर उतार-चढ़ाव 20 फीसदी से अधिक हुआ तो इसे बहुत ज्यादा जोखिम वाले कॉलम में रखना होगा। 
विज्ञापन


अक्तूबर, 2020 में सेबी ने कहा था कि सोने और इससे संबंधित संसाधनों में निवेश पर म्यूचुअल फंड स्कीम को 4 प्रकार के जोखिम को बताना होगा। अभी तक इस तरह की जानकारी शेयर के निवेश पर दी जाती थी। इसमें संबंधित जोखिम पर स्कीम में इसकी पूरी जानकारी देनी होती है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed