फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   SBI to Classify Reliance Communications Loan as Fraud, Report Anil Ambani to RBI

SBI: अनिल अंबानी की बढ़ी परेशानी, देश के सबसे बड़े बैंक ने रिलायंस कम्यूनिकेशन के मामले में लिया यह फैसला

Wed, 02 Jul 2025 01:03 PM IST
कुमार विवेक बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: कुमार विवेक Updated Wed, 02 Jul 2025 01:03 PM IST
सार

SBI on Reliance Communications: भारतीय स्टेट बैंक ने रिलायंस कम्युनिकेशंस के ऋण खाते को "धोखाधड़ी" के रूप में चिह्नित करने का फैसला किया है। रिलायंस कम्युनिकेशंस ने बाजार नियमों के तहत एक आधिकारिक फाइलिंग में एसबीआई के इस कदम की पुष्टि की है।

विज्ञापन
SBI to Classify Reliance Communications Loan as Fraud, Report Anil Ambani to RBI
अनिल अंबानी - फोटो : ANI

विस्तार

भारतीय स्टेट बैंक ने रिलायंस कम्युनिकेशंस के ऋण खाते को "धोखाधड़ी" के रूप में चिह्नित करने का फैसला किया है। यह मामला अगस्त 2016 से विवादों में है। भारत के सबसे बड़े सरकारी बैंक ने 23 जून 2025 के एक पत्र में यह स्पष्ट किया है। यह पत्र कंपनी को 30 जून को मिला। 

विज्ञापन


रिलायंस कम्युनिकेशंस ने बाजार नियमों के तहत एक आधिकारिक फाइलिंग में एसबीआई के इस कदम की पुष्टि की है। रिलायंस कम्युनिकेशंस ने कहा, "यह आपको सूचित करने के लिए है कि कंपनी को एसबीआई से 23 जून, 2025 (30 जून, 2025 को प्राप्त) का पत्र मिला है। इस पत्र के अनुसार मौजूदा आरबीआई दिशानिर्देशों के अनुसार, एसबीआई ने कंपनी के ऋण खाते को 'धोखाधड़ी' के रूप में रिपोर्ट करने और अनिल धीरूभाई अंबानी (कंपनी के पूर्व निदेशक) का नाम आरबीआई को रिपोर्ट करने का फैसला किया है। 
विज्ञापन


एसबीआई की ओर से यह फैसला रातोंरात नहीं लिया गया। इस मामले में रिलायंस कम्यूनिकेशंस को बार-बार चेतावनियाँ भेजी गईं। इस मामले में एसबीआई ने दिसंबर 2023, मार्च 2024 और फिर सितंबर 2024 में कारण बताओ नोटिस जारी किया। बैंक ने बताया कि उसने कंपनी के जवाबों को देखा। उसने पाया कि कंपनी यह बताने में विफल रही कि उसने ऋण की शर्तों को क्यों तोड़ा। बैंक का यह भी कहना है कि कंपनी ने खाते के संचालन में अनियमितताओं के बारे में उसके सवालों का संतुष्ट करने वाले जवाब नहीं दिए। 
विज्ञापन
विज्ञापन


उसके बाद, एसबीआई की धोखाधड़ी पहचान समिति ने अंतिम निर्णय लिया। इसने निष्कर्ष निकाला कि ऋण को धोखाधड़ी के रूप में चिह्नित करने के लिए पर्याप्त सबूत हैं। अब अगला कदम रिलायंस कम्युनिकेशंस और अनिल अंबानी के नाम भारतीय रिजर्व बैंक को भेजना है।  रिलायंस कम्युनिकेशंस अनिल अंबानी के नेतृत्व वाले रिलायंस समूह का हिस्सा है। अनिल अंबानी, तेल से लेकर दूरसंचार क्षेत्र की दिग्गज कंपनी रिलायंस इंडस्ट्रीज के प्रमुख मुकेश अंबानी के भाई हैं । फिलहाल, स्टेट बैंक ऑफ इंडिया और अनिल अंबानी ने इस मामले में अपनी ओर से कुछ नहीं कहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed