फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   SBI projects GDP growth of 7 pc in FY25, lower than RBIs forecast of 7.2 pc due to global headwinds

GDP: एसबीआई ने चालू वित्तीय वर्ष में 7% की वृद्धि दर रहने का अनुमान जताया, आरबीआई के अनुमानों से कम है आंकड़ा

Fri, 09 Aug 2024 11:18 AM IST
कुमार विवेक बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: कुमार विवेक Updated Fri, 09 Aug 2024 11:18 AM IST
सार

एसबीआई की रिपोर्ट में कहा गया है कि वित्त वर्ष 2025 के लिए उसका जीडीपी अनुमान कई सकारात्मक कारकों पर आधारित है, जिसमें लाभांश द्वारा समर्थित राजकोषीय बफर में वृद्धि, मानसून की स्थिति में सुधार के कारण कृषि गतिविधि में प्रत्याशित रिकवरी और मजबूत विनिर्माण गतिविधि के बीच निजी पूंजीगत व्यय में वृद्धि शामिल है।

विज्ञापन
SBI projects GDP growth of 7 pc in FY25, lower than RBIs forecast of 7.2 pc due to global headwinds
भारतीय अर्थव्यवस्था। - फोटो : amarujala

विस्तार

भारतीय स्टेट बैंक ने अपनी एक सालाना रिपोर्ट में देश की वास्तविक जीडीपी की वृद्धि दर वित्तीय वर्ष 2024-25 में 7 प्रतिशत रहने का अनुमान जताया है। यह आंकड़ा भारतीय रिजर्व बैंक के 7.2% के अनुमान से थोड़ा कम है। स्टेट बैंक ने अपनी वार्षिक रिपोर्ट में वृद्धि दर में 20 आधार अंकों की गिरावट का कारण वैश्विक स्तर पर जारी अनिश्चतताओं को बताया है।

विज्ञापन


रिपोर्ट में कहा गया है, " हमें वास्तविक सकल घरलू उत्पाद की वृद्धि दर वित्तीय वर्ष 2024-25 में 7% रहने का अनुमान है। अनुमानों में कटौती का आधार वैश्विक स्तर पर बढ़ी हुई अनश्चितताएं हैं।" रिपोर्ट में गिरावट के बावजूद यह कहा गया है कि भारतीय अर्थव्यवस्था मजबूत विकास प्रदर्शित कर रही है और इस साल सबसे तेजी से बढ़ती अर्थव्यवस्थाओं में से एक बने रहने की उम्मीद है।
विज्ञापन


एसबीआई की रिपोर्ट में कहा गया है कि वित्त वर्ष 2025 के लिए उसका जीडीपी अनुमान कई सकारात्मक कारकों पर आधारित है, जिसमें लाभांश द्वारा समर्थित राजकोषीय बफर में वृद्धि, मानसून की स्थिति में सुधार के कारण कृषि गतिविधि में प्रत्याशित रिकवरी और मजबूत विनिर्माण गतिविधि के बीच निजी पूंजीगत व्यय में वृद्धि शामिल है।
विज्ञापन
विज्ञापन


भारतीय रिजर्व बैंक की मौद्रिक नीति समिति (एमपीसी) ने गुरुवार को वित्त वर्ष 2020-25 के लिए अपने समग्र विकास अनुमान को 7.2 प्रतिशत पर बनाए रखा। हालांकि, एमपीसी ने वित्त वर्ष 2025 की पहली तिमाही के वृद्घि अनुमान को संशोधित कर 7.1 प्रतिशत कर दिया है, जो उसके पिछले अनुमान से 20 आधार अंक कम है। यह बदलाव मुख्य रूप से औद्योगिक उत्पादन, कॉर्पोरेट मुनाफे और सामान्य सरकारी व्यय में नरमी की आशंकाओं को देखते हुए किया गया।

आरबीआई गवर्नर शक्तिकांत दास ने गुरुवार को वित्त वर्ष 2024-25 के लिए 7.2 प्रतिशत की वास्तविक जीडीपी वृद्धि के साथ आर्थिक विकास को रेखांकित किया और जून में हेडलाइन मुद्रास्फीति घटकर 5.1 प्रतिशत हो गई।


दास ने कहा, "2024-25 के लिए वास्तविक जीडीपी वृद्धि 7.2 प्रतिशत रहने का अनुमान है, इसके पहली तिमाही 7.1 प्रतिशत, दूसरी तिमाही 7.2 प्रतिशत, तीसरी तिमाही में 7.3 प्रतिशत और चौथी तिमाही में 7.2 प्रतिशत रहने का अनुमान है। 2025-26 की पहली तिमाही में वास्तविक जीडीपी वृद्धि दर जिसके अनुमान हम पहली बार दे रहे हैं, 7.2 प्रतिशत रह सकती है।"
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed