फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   SBI, HDFC Bank, ICICI Bank most safe Banks in India for customers RBI

RBI: एसबीआई समेत तीन बैंकों में पैसा सबसे सुरक्षित, आरबीआई ने वित्तीय प्रणाली के लिहाज से बताया अहम

Fri, 29 Dec 2023 05:50 AM IST
गुलाम अहमद एजेंसी, मुंबई
एजेंसी, मुंबई Published by: गुलाम अहमद Updated Fri, 29 Dec 2023 05:50 AM IST
सार

आरबीआई को अगस्त, 2015 से हर साल इसी महीने में वित्तीय प्रणली के लिहाज से महत्वपूर्ण बैंकों के नामों की जानकारी देनी पड़ती है। केंद्रीय बैंक ने कहा, आईसीआईसीआई बैंक पिछले साल की तरह ही श्रेणी आधारित संरचना में बना हुआ है। 

विज्ञापन
SBI, HDFC Bank, ICICI Bank most safe Banks in India for customers RBI
SBI - फोटो : Istock

विस्तार

भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) समेत देश में तीन ऐसे बैंक हैं, जिनमें आपका पैसे सबसे सुरक्षित है। ये तीनों ऐसे बैंक हैं, जो डूब नहीं सकते हैं। भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) का कहना है कि एसबीआई के अलावा एचडीएफसी बैंक और आईसीआईसीआई बैंक घरेलू वित्तीय प्रणाली के लिहाज से महत्वपूर्ण बैंक बने हुए हैं। देश में वित्तीय प्रणाली के स्तर पर ये इतने बड़े बैंक हैं कि डूब नहीं सकते।

विज्ञापन


आरबीआई को अगस्त, 2015 से हर साल इसी महीने में वित्तीय प्रणली के लिहाज से महत्वपूर्ण बैंकों के नामों की जानकारी देनी पड़ती है। केंद्रीय बैंक ने कहा, आईसीआईसीआई बैंक पिछले साल की तरह ही श्रेणी आधारित संरचना में बना हुआ है। वहीं, एसबीआई और एचडीएफसी बैंक उच्च श्रेणी में चले गए हैं। नियमों के अनुसार, ऐसे संस्थानों को प्रणाली के स्तर पर महत्व के आधार पर चार श्रेणी में रखा जा सकता है।
विज्ञापन


बैंकों की श्रेणी में हुआ बदलाव
एसबीआई श्रेणी तीन से श्रेणी चार में और एचडीएफसी बैंक श्रेणी एक से श्रेणी दो में स्थानांतरित हो गया। घरेलू स्तर पर व्यवस्था के लिहाज से महत्वपूर्ण बैंक (डी-एसआईबी) को लेकर एक अप्रैल, 2025 से एसबीआई के लिए अधिभार 0.8 फीसदी होगा। वहीं, एचडीएफसी बैंक के लिए 0.4 फीसदी होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed