{"_id":"65419a9913da3e835200d997","slug":"sbi-beats-reliance-in-terms-of-profit-reliance-vs-sbi-2023-11-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Reliance VS SBI: मुकेश अंबानी को लगा झटका, लाभ के मामले में एसबीआई ने रिलायंस को पछाड़ा, देखें आंकड़े","category":{"title":"Business Diary","title_hn":"बिज़नेस डायरी","slug":"business-diary"}}
Reliance VS SBI: मुकेश अंबानी को लगा झटका, लाभ के मामले में एसबीआई ने रिलायंस को पछाड़ा, देखें आंकड़े
Wed, 01 Nov 2023 05:53 AM IST
जलज मिश्रा
अजीत सिंह, नई दिल्ली
अजीत सिंह, नई दिल्ली
Published by: जलज मिश्रा
Updated Wed, 01 Nov 2023 05:53 AM IST
सार
एसबीआई की रिपोर्ट के अनुसार, रिलायंस ने 2021-22 में कुल 66,702 करोड़ रुपये का मुनाफा कमाया था। इस अवधि में एसबीआई ने 31,675 करोड़ रुपये का फायदा कमाया था। पिछले वित्त वर्ष में जहां रिलायंस के मुनाफे में 22,497 करोड़ रुपये की कमी आई है, वहीं एसबीआई का लाभ 18,557 करोड़ रुपये बढ़ गया है।
विज्ञापन
SBI
- फोटो : Istock
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पूंजीकरण के लिहाज से सबसे बड़ी कंपनी रिलायंस इंडस्ट्रीज को तगड़ा झटका लगा है। वित्त वर्ष 2022-23 में एसबीआई ने 50,000 करोड़ रुपये से ज्यादा का फायदा कमाकर रिलायंस को पीछे छोड़ दिया है। रिलायंस का लाभ 44,205 करोड़ रुपये रहा है।
एसबीआई की रिपोर्ट के अनुसार, रिलायंस ने 2021-22 में कुल 66,702 करोड़ रुपये का मुनाफा कमाया था। इस अवधि में एसबीआई ने 31,675 करोड़ रुपये का फायदा कमाया था। पिछले वित्त वर्ष में जहां रिलायंस के मुनाफे में 22,497 करोड़ रुपये की कमी आई है, वहीं एसबीआई का लाभ 18,557 करोड़ रुपये बढ़ गया है।
रिपोर्ट में कहा गया है कि देश में भारतीय जीवन बीमा निगम (एलआईसी) और एसबीआई ऐसे संस्थान हैं, जो निवेश, निवेशक और अन्य वित्तीय पैमाने पर सबसे आगे हैं। दोनों के पास ग्राहकों का बड़ा आधार है। उनके पास पूंजी की भी कोई कमी नहीं है। रिपोर्ट में कहा गया है कि ये दोनों कंपनियां भले ही महारत्न की श्रेणी में नहीं आती हैं, पर देश के सकल घरेलू उत्पाद (जीडीपी) में इनका 37 फीसदी का अहम योगदान है।
विज्ञापन
2022-23 में लाभ कमाने वाली शीर्ष-8 कंपनियां
सरकारी कंपनियों के बाजार पूंजीकरण में एसबीआई की हिस्सेदारी 45 फीसदी
शेयर बाजार में सूचीबद्ध कुल सरकारी कंपनियों का संयुक्त बाजार पूंजीकरण 11 लाख करोड़ रुपये है। इसमें 5 लाख करोड़ रुपये के साथ अकेले देश के सबसे बड़े बैंक एसबीआई की 45 फीसदी हिस्सेदारी है। रिपोर्ट के मुताबिक, फायदा कमाने वाली शीर्ष-10 कंपनियों में केवल एक महारत्न कंपनी ओएनजीसी ही शामिल है। इस समय 13 महारत्न कंपनियां हैं, जबकि 1997 में पहली बार 9 महारत्न कंपनियां बनी थीं। अभी 16 नवरत्न और 68 मिनीरत्न कंपनियां हैं। सेवा क्षेत्र देश के विकास में इस समय 53 फीसदी योगदान दे रहा है।

- एचडीएफसी बैंक 44,109
- टीसीएस 39,106
- ओएनजीसी 38,829
- एलआईसी 36,397
- आईसीआईसीआई 31,897
- वेदांता 27,356
- इन्फोसिस 23,268
- आईटीसी 18,753