UPI: एसबीआई ग्राहक ध्यान दें! 22 जुलाई को काम नहीं करेगी SBI की यूपीआई सेवा, इस सेवा से कर सकते हैं लेनदेन
अगर आप एसबीआई के ग्राहक हैं तो यह खबर आपके लिए महत्वपूर्ण है। 22 जुलाई को एसबीआई की यूपीआई सेवा कुछ समय के लिए काम नहीं करेगी। रखरखाव के चलते कुछ समय के लिए कुछ समय के बैंक की यूपीआई सेवा बाधित रहेगी। बैंक ने अपने आधिकारिक एक्स अकाउंट पर जानकारी दी है कि 22 जुलाई 2025 को रात 12:15 बजे से लेकर रात 1:00 बजे तक यानी कुल 45 मिनट के लिए यूपीआई सेवा अस्थायी रूप से बंद रहेंगी।
एसबीआई ने लिखा कि निर्धारित मेंटेनेंस गतिविधि के कारण 22.07.2025 को रात्रि 00:15 से 01:00 बजे तक एसबीआई यूपीआई सेवाएं अस्थायी रूप से उपलब्ध नहीं रहेंगी। ग्राहक इस दौरान यूपीआई लाइट सेवाओं का उपयोग करके निर्बाध डिजिटल लेनदेन कर सकते हैं। हमें हुई असुविधा के लिए खेद है।
Due to scheduled maintenance activity, SBI UPI services will be temporarily unavailable from 00:15 hrs to 01:00 hrs on 22.07.2025 (IST).
विज्ञापन विज्ञापन
Customers may continue to use UPI Lite Services for uninterrupted service.
We regret the inconvenience caused to our customers. — State Bank of India (@TheOfficialSBI) July 20, 2025
यूपीआई लाइट क्या है?
यूपीआई लाइट एक ऐसी प्रणाली है जो बिना इंटरनेट कनेक्शन के भी छोटे भुगतान को संभव बनाती है। इसे नेशनल पेमेंट्स कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया (NPCI) ने विकसित किया है और इसका उपयोग 500 रुपये से कम के लेन-देन के लिए किया जाता है। यह उपयोगकर्ताओं के मोबाइल नंबर से लिंक रहता है और भुगतान प्रक्रिया को तेज बनाता है।