OpenAI: ओपनएआई में आल्टमैन की वापसी के बाद सत्या नडेला की हो रही तारीफ, एडलवाइस के सीईओ ने कही यह बात
OpenAI: जिस बोर्ड ने आल्टमैन को उनकी भूमिका से निकाल दिया था, उसे कर्मचारियों द्वारा विद्रोह के बाद अब लगभग पूरी तरह से बदल दिया गया है। ओपनएआई के नए बोर्डरूम पूर्व के बोर्ड से केवल एडम डी'एंजेलो को बनाए रखा गया है वे कोरा के सीईओ हैं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सैम आल्टमैन की सीईओ के रूप में ओपनएआई में वापसी के बाद कई लोगों ने माइक्रोसॉफ्ट के सीईओ सत्य नडेला की तारीफ की है। नडेला ने आल्टमैन को एआई कंपनी से निकाले जाने के बाद माइक्रोसॉफ्ट में जोड़ने का एलान कर दिया था। हालांकि ओपनएआई की ओर से ऑल्टमैन को वापस लाने की घोषणा के बाद, नडेला ने कहा कि ओपनएआई में अधिक स्थिर, पारदर्शी और प्रभावी शासन" बनाने के लिए यह पहला आवश्यक कदम" है। इस मसले पर एडलवाइस म्यूचुअल फंड की प्रबंध निदेशक और सीईओ राधिका गुप्ता ने कहा कि ओपनएआई प्रकरण के दौरान दुनिया ने नडेला का युद्धकालीन नेतृत्व देखा। माइक्रोसॉफ्ट में इंटर्न रह चुकीं गुप्ता ने इस प्रकरण में नडेला के योगदान के लिए उन्हें धन्यवाद किया।
उन्होंने लिखा, "पिछले 5 दिनों में, हमने जो आपका युद्धकालीन नेतृत्व देखा है वह किसी भी प्रबंधन की कक्षा में नहीं सीखा जा सकता, इसके लिए माइक्रोसॉफ्ट के एक पूर्व इंटर्न की ओर से आपका ध्यानवाद।" गुप्ता के लिंक्डइन के अनुसार, उन्होंने माइक्रोसॉफ्ट ऑफिस के लिए 2003 और 2004 में प्रोग्राम मैनेजर इंटर्न के रूप में काम किया। इस दौरान वह ऑफिस उत्पादों में नई सुविधाओं की अवधारणा विकसित करने और डिजाइन करने काम करती थीं।
नडेला आल्टमैन की ओपनएआई में वापसी के बाद सोशल मीडिया पर कहा था, "मेरी नौकरी की सबसे बड़ी उपलब्धि उन लोगों के साथ काम करना है जो एक मिशन के तहत काम करते हैं। पिछले 5 दिनों में, मैंने देखा कि ओपनएआई में लोग अपने आस-पास जो कुछ भी हो रहा था, उसके बावजूद अपने मिशन को चलाने के प्रति शांत और दृढ़ बने हुए रहे।
इस बीच, जिस बोर्ड ने आल्टमैन को उनकी भूमिका से निकाल दिया था, उसे कर्मचारियों द्वारा विद्रोह के बाद अब लगभग पूरी तरह से बदल दिया गया है। ओपनएआई के नए बोर्डरूम पूर्व के बोर्ड से केवल एडम डी'एंजेलो को बनाए रखा गया है वे कोरा के सीईओ हैं। वहीं सेल्सफोर्स के पूर्व सह-सीईओ ब्रेट टेलर और अमेरिका के पूर्व वित्त मंत्री और हार्वर्ड विश्वविद्यालय के अध्यक्ष लैरी समर्स को भी ओपन एआई के बोर्ड में शामिल किया गया है।