{"_id":"6221e30bed5b142fb03416d6","slug":"sanjiv-kapoor-appointed-as-ceo-of-jet-airways-know-all-details-about-him","type":"story","status":"publish","title_hn":"नियुक्ति: जेट एयरवेज की कमान संभालेंगे संजीव कपूर, स्पाइसजेट समेत कई एयरलाइन में दे चुके हैं सेवाएं","category":{"title":"Business Diary","title_hn":"बिज़नेस डायरी","slug":"business-diary"}}
नियुक्ति: जेट एयरवेज की कमान संभालेंगे संजीव कपूर, स्पाइसजेट समेत कई एयरलाइन में दे चुके हैं सेवाएं
Fri, 04 Mar 2022 03:30 PM IST
दीपक चतुर्वेदी
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: दीपक चतुर्वेदी
Updated Fri, 04 Mar 2022 03:30 PM IST
सार
Sanjiv Kapoor Appointed As Jet Airways CEO: एयरलाइन कंपनी जेट एयरवेज में नई नियुक्ति की गई है। कंपनी ने संजीव कपूर को चीफ एग्जीक्यूटिव ऑफिसर (सीईओ) नियुक्त किया है, यानी अब एयरलाइन की कमान कपूर के हाथों में होगी। शुक्रवार को बोर्ड ने उनकी नियुक्ति पर मुहर लगाई।
विज्ञापन
जेट एयरवेज
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
एयरलाइन कंपनी जेट एयरवेज ने संजीव कपूर को चीफ एग्जीक्यूटिव ऑफिसर (सीईओ) नियुक्त किया है। गौरतलब है कि वह इससे पहले स्पाइसजेट और विस्तारा एयरलाइन में बड़े पदों पर सेवाएं दे चुके हैं। संजीव कपूर स्पाइसजेट में चीफ ऑपरेटिंग ऑफिसर (सीओओ) के पद पर तैनात रह चुके हैं। जबकि विस्तारा एयरलाइन में उन्होंने चीफ स्टैटेजी एंड कॉमर्शियल ऑफिसर के तौर पर अपनी सेवाएं दी थीं। फिलहाल, संजीव ओबेरॉय होटल के प्रेसिडेंट का पद संभाल रहे थे, जिससे उन्होंने गुरुवार को इस्तीफा दे दिया है। यानी जल्द ही जेट एयरवेज में उनका आदेश चलने लगेगा।
विज्ञापन
एवरेडी समूह को लगा झटका
एक ओर जहां जेट एयरवेज में नई नियुक्ति की गई है। तो वहीं दूसरी ओर एक रिपोर्ट के अनुसार, डाबर की प्रमोटर बर्मन फैमिली की ओर से अधिग्रहण के लिए बिड आने के बाद एवरेडी इंडस्ट्रीज के चेयरमैन और मैनेजिंग डायरेक्टर ने इस्तीफा दे दिया है। कोलकाता की ड्राई सेल बैटरी कंपनी के लिए ऑफर लाने के दो दिन बाद आदित्य खेतान और अमृतांशु खेतान ने इस्तीफा दिया है। रिपोर्ट में यह भी कहा गया है कि सुवामॉय साहा एवरेडी के नए एमडी होंगे।
विज्ञापन