Sanjeev Sanyal: रुपये की गिरावट पर पीएम की आर्थिक सलाहकार समिति के सदस्य बोले- ऐसा वैश्विक कारणों से हो रहा
Sanjeev Sanyal: संजीव सान्याल ने कहा है कि डॉलर के साथ भारतीय रुपये की विनिमय दर अंतरराष्ट्रीय कारणों से कम हो रही है। उन्होंने कहा कि डॉलर दुनिया की कर करेंसी के मुकाबले ऊपर जा रहा है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
डॉलर के मुकाबले रुपये के लगातार कमजोर होने की खबरों पर प्रधानमंत्री के वित्तीय मामलों के सलाहकार कमिटी (Economic Advisory Council, EAC) के सदस्य संजीव सान्याल ने कहा है कि डॉलर के साथ भारतीय रुपये की विनिमय दर अंतरराष्ट्रीय कारणों से कम हो रही है। उन्होंने कहा कि डॉलर दुनिया की हर करेंसी के मुकाबले ऊपर जा रहा है।
उन्हें कहा कि मुझे लगता है कि विदेशी मुद्रा का इस्तेमाल कर इस स्थिति पर नियंत्रित किया जाना चाहिए। आरबीआई यही कर रहा है जो कि सही कदम है।
बता दें कि मंगलवार को डॉलर के मुकाबले भारतीय रुपया 0.5100 पैसे (-0.6377%) कमजोर होकर 79.4600 रुपये पर बंद हुआ। इससे पहले सोमवार को रुपया कमजोर होकर अपने सर्वकालिक न्यूनतम स्तर 80.15 रुपये पर पहुंच गया था।