मंदी के मार से बेहाल हुई विश्व की सबसे बड़ी स्मार्टफोन कंपनी, 52 फीसदी घटा मुनाफा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विश्व की सबसे बड़ी स्मार्टफोन और मेमोरी चिप बनाने वाली कंपनी सैमसंग ने अपने तीसरी तिमाही के नतीजों को जारी कर दिया है। तीसरी तिमाही में कंपनी पर मंदी का असर साफ तौर पर देखने को मिल रहा है, जिसके चलते मुनाफे में 52 फीसदी की कमी आई है। चिप मार्केट में वैश्विक मंदी के चलते ऐसा हुआ है।
शुद्ध मुनाफा 38 हजार करोड़ रुपये
सैमसंग ने गुरुवार को अपना बयान जारी करते हुए कहा कि उसका जुलाई-सितंबर की तिमाही में मुनाफा 52 फीसदी घटकर के केवल 38 हजार करोड़ रुपये (5.40 बिलियन डॉलर) रह गया। अमेरिका और चीन के बीच जारी व्यापार युद्ध के चलते कंपनी को काफी नुकसान उठाना पड़ा है। वहीं जापान द्वारा लगाए गए प्रतिबंधों के चलते भी बिक्री काफी कम हो गई है।
कंपनी ने कहा कि वार्षिक आधार पर चिप की कीमतों में लगातार कमी देखने को मिल रही है, जिसके चलते मैमोरी चिप के कारोबार मेंं गिरावट बनी हुई है। दक्षिण कोरिया में कैलेंडर वर्ष के आधार पर ही वित्त वर्ष माना जाता है।