फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   Salary Jackpot: Man Got 286 Times Salary Accidently in One Month Man Resigned Instead off Returning News in Hindi

Salary Jackpot: खाते में एक साथ आ गई 286 महीने की सैलरी, लौटाने को कहा ताे कर्मी ने किया ये

Wed, 29 Jun 2022 01:13 PM IST
विवेक दास बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: विवेक दास Updated Wed, 29 Jun 2022 01:13 PM IST
सार

चिली की 'कोन्सोर्सियो इंडस्ट्रियल डे अलीमेंटोस' नाम की कंपनी ने अपने एक कर्मचारी के खाते में 5 लाख पेसो (चिली की मुद्रा) यानी करीब 43 हजार रुपए (भारतीय मुद्रा में) की जगह 16.43 करोड़ पेसो तकरीबन 1.42 करोड़ रुपए  (भारतीय मुद्रा में) भेज दिया। कंपनी प्रबंधन ने जब अपना खाता चेक किया तब इस गलती के बारे पता चला। 

विज्ञापन
Salary Jackpot: Man Got 286 Times Salary Accidently in One Month Man Resigned Instead off Returning News in Hindi
नोट - फोटो : iStock

विस्तार

कल्पना कीजिए आज वेतन की तारीख है, आप बेसब्री से अपनी सैलरी का इंतजार कर रहे हैं और उसी समय आपके खाते में एक नहीं, दो नहीं पूरे 286 महीने की तनख्वाह एक साथ आ जाये तो आप क्या करेंगे? खैर, ऐसा आपके साथ होगा या नहीं यह तो आपकी किस्मत पर निर्भर करता है, पर चिली के एक जनाब के साथ ठीक ऐसा ही हुआ है। खबरों के मुताबिक चिली की एक कंपनी के एक कर्मचारी के खाते में पिछले महीने गलती से एक साथ 286 महीने की सैलरी क्रेडिट कर दी गई। 

विज्ञापन


उससे भी मजेदार बात यह है कि जब उस कर्मचारी से पैसे लौटाने को कहा गया तो उसने कंपनी से वादा किया कि वह जल्द पैसे लौटा देगा, पर मौका देखकर वह गायब हो गया। कंपनी के अधिकारियों का कहना है कि जब उन्हें अहसास हुआ कि कर्मी के खाते में एक साथ 286 महीने की सैलरी चली गई है तो उसने उस कर्मचारी से संपर्क किया और उसे पैसे लौटाने को कहा गया, कर्मी ने भी पैसे लौटाने की बात पर हामी तो भर दी पर मौका देखकर गायब हो गया। वह कंपनी से इस्तीफा देकर कहां चला गया, इस बात की किसी को कई खबर नहीं है। 
विज्ञापन


खबरों के अनुसार चिली की कंपनी कोन्सोर्सियो इंडस्ट्रियल डे अलीमेंटोस नाम की कंपनी ने अपने एक कर्मचारी के खाते में 5 लाख पेसो (चिली की मुद्रा) यानी करीब 43 हजार रुपए की जगह 16.43 करोड़ पेसो मतलब भारतीय रुपयों के अनुसार तकरीबन 1.42 करोड़ रुपए भेज दिया। कंपनी प्रबंधन ने जब अपना खाता चेक किया तब इस गलती के बारे पता चला।  
विज्ञापन
विज्ञापन


मामला उजागर होने के बाद कंपनी ने उक्त कर्मचारी से बात की, कर्मी ने भी बैंक जाकर अतिरिक्त पैसे लौटाने की बात कही पर उसने ऐसा किया नहीं। कंपनी उस कर्मी का इंतजार करती रह गई पर पैसे के बदले उस कर्मी ने अपना इस्तीफा भेज दिया। 


एक बार संपर्क टूटने के बाद जब दोबारा उस कर्मी से संपर्क हुआ तब भी कर्मी ने पैसे लौटाने की बात कही थी, पर आखिरकार उस  कर्मचारी ने दो जून को अपना इस्तीफा भेज दिया। 

अब इस मामले में कंपनी ने कानूनी कदम उठाने का फैसला किया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed