फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   Russian Billionaires Lose 39 Billion dollar in a Day on Ukraine Attack Biggest loss after black monday

यूक्रेन से युद्ध: रूस के अरबपतियों को एक दिन में हुआ तीन लाख करोड़ रुपये का घाटा, जानें कितना पड़ा प्रतिबंधों का असर

Sat, 26 Feb 2022 12:44 PM IST
दीपक चतुर्वेदी बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: दीपक चतुर्वेदी Updated Sat, 26 Feb 2022 12:44 PM IST
सार

Russian Billionaires Lose 39 Billion In 24 Hour's: एक रिपोर्ट के मुताबिक, रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने जैसे ही यूक्रेन में सैन्य कार्रवाई का एलान किया, शेयर बाजार भरभराकर गिर गए। इसके चलते एक दिन में ही रूसी अरबपतियों को 39 अरब डॉलर (करीब 3 लाख करोड़ रुपये) का नुकसान उठाना पड़ा। 

विज्ञापन
Russian Billionaires Lose 39 Billion dollar in a Day on Ukraine Attack Biggest loss after black monday
रूसी अरबपतियों को तगड़ा झटका। - फोटो : istock

विस्तार

रूस और यूक्रेन की बीच युद्ध जारी है। यह संघर्ष जहां आम लोगों पर भारी पड़ रहा है, वहीं अमीरों को भी भारी नुकसान करा रहा है। इस युद्ध का सबसे ज्यादा असर रूसी अरबपतियों पर पड़ रहा है। जी हां, एक रिपोर्ट के मुताबिक, राष्ट्रपति ने जैसे ही यूक्रेन में सैन्य कार्रवाई का एलान किया, जिसके बाद अमेरिका समेत कई देश रूस के खिलाफ प्रतिबंध लगाने लगे। इसके चलते शेयर बाजार भरभराकर गिर गया और एक दिन में ही रूसी अरबपतियों को 39 अरब डॉलर (करीब 3 लाख करोड़ रुपये) का नुकसान उठाना पड़ा। 

विज्ञापन


विज्ञापन


बाजार के इतिहास की पांचवी बड़ी गिरावट
24 घंटे के भीतर हुए इस बड़े नुकसान ने देश के सबसे अमीर लोगों को हिला कर रख दिया। इसके साथ ही उनमें इस बात का डर भी बैठ गया कि यह युद्ध ज्यादा दिनों तक चला तो उन्हें और भी घाटा सहन करना पड़ सकता है। बता दें कि हमले के दौरान गुरुवार को रूसी शेयर बाजार में आई गिरावट स्टॉक मार्केट के इतिहास की पांचवी सबसे बड़ी गिरावट थी। रूस का बेंचमार्क मोएक्स इंडेक्स 33 फीसदी तक टूटकर बंद हुआ था। 
विज्ञापन
विज्ञापन


1987 के ब्लैक मंडे के बाद सबसे बुरा दिन
शेयर बाजार के बुरी तरह टूटने के साथ ही रूसी करेंसी रूबल ने भी अपना सर्वकालिक निचला स्तर पाया था। गौरतलब है कि शेयर बाजार के इतिहास में यह गिरावट साल 1987 के ब्लैक मंडे दुर्घटना के बाद सबसे बड़ी रही। ब्लैक मंडे को निवेशकों को 50 अरब डॉलर से ज्यादा का नुकसान हुआ था। इस रिपोर्ट में कहा गया कि रूस के शेयर बाजार में आई ये बड़ी गिरावट देश का स्टॉक इंडेक्स इतिहास के सबसे बुरे दिनों में से एक है। 


द्वितीय विश्व युद्ध के बाद सबसे ज्यादा प्रभावित
द्वितीय विश्व युद्ध के बाद इस समय यूरोप में चल रहे सबसे खराब दौर की वजह से शेयर बाजार बेहद बुरी तरह से प्रभावित हुआ है। यूक्रेन के साथ विवाद के चलते रूस को अमेरिका सहित कई बड़े देशों के आर्थिक प्रतिबंधों का सामना करना पड़ रहा है। इस वजह से रूस के अरबपतियों को काफी तगड़ा नुकसान झेलना पड़ रहा है। इसका सीधे तौर पर असर दिखाई देने लगा है। बीते दिनों आई एक अन्य रिपोर्ट में कहा गया था कि रूस-यूक्रन विवाद के कारण देश के शीर्ष 23 अरबपतियों की संपत्ति में 32 अरब डॉलर की कमी दर्ज की गई है। 

इन रूसी अरबपतियों को लगा तगड़ा झटका
रिपोर्ट के मुताबिक, लुकोइल के अध्यक्ष वागिट अलेपेरोव को एक दिन में सबसे अधिक घाटा हुआ है उनकी नेटवर्थ में एक दिन में लगभग एक तिहाई की गिरावट आई। जो लगभग 6.2 अरब डॉलर घट गई। मॉस्को स्थित तेल उत्पादक के शेयर गुरुवार को लगभग 33 फीसदी तक गिर गए थे। इसके बाद स्टीलमेकर सेवरस्टल के चेयरमैन एलेक्सी मोर्दशोव को गुरुवार को 4.2 अरब डॉलर का नुकसान हुआ, जिससे उनकी संपत्ति 23 अरब डॉलर रह गई। इसके बाद नोरिल्स्क निकेल के अध्यक्ष और वर्तमान में रूस के सबसे बड़े रईस व्लादिमिर पोतानिन को 3 अरब डॉलर का नुकसान हुआ है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed