फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   Russia warning amid ukraine war Says Oil Prices Will Hit 300 dollar A Barrel If US Europe Ban Imports

रूस की चेतावनी: अमेरिका-यूरोप ने आयात पर लगाया प्रतिबंध, तो तेल की कीमतें 300 डॉलर के पार पहुंचेंगी

Tue, 08 Mar 2022 10:03 AM IST
दीपक चतुर्वेदी बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: दीपक चतुर्वेदी Updated Tue, 08 Mar 2022 10:03 AM IST
सार

Russia Says Oil Prices Will Hit 300 dollar: रूस के उप प्रधान मंत्री अलेक्जेंडर नोवाक ने सोमवार को चेतावनी देते हुए कहा कि रूसी तेल आयात पर प्रतिबंध के विनाशकारी परिणाम देखने को मिलेंगे। उनकी यह टिप्पणी ऐसी चर्चाओं के बीच सामने आई है जिनमें अमेरिका और यूरोप की ओर से रूस पर आयात प्रतिबंध लगाने पर विचार किए जाने की बात की जा रही है। 
 

विज्ञापन
Russia warning amid ukraine war Says Oil Prices Will Hit 300 dollar A Barrel If US Europe Ban Imports
crude oil - फोटो : social media

विस्तार

रूस के उप प्रधान मंत्री अलेक्जेंडर नोवाक ने सोमवार को चेतावनी देते हुए कहा कि रूसी तेल आयात पर प्रतिबंध के विनाशकारी परिणाम देखने को मिलेंगे, क्योंकि पश्चिमी देश यूक्रेन से जंग के बीच मास्को पर और ज्यादा प्रतिबंधों पर विचार कर रहे हैं।

विज्ञापन


वैश्विक बाजारों में मचेगा हाहाकार
रूसी समाचार एजेंसियों द्वारा की गई टिप्पणी के जवाब में नोवाक ने कहा कि रूसी तेल पर प्रतिबंध से वैश्विक बाजारों में हाहाकार मचेगा और कच्चे तेल की अंतरराष्ट्रीय कीमतों में अप्रत्याशित वृद्धि होगी। उन्होंने कहा कि कच्चे तेल की कीमत 300 डॉलर प्रति बैरल के पार भी पहुंच सकती है। नोवाक ने कहा कि यूरोपीय बाजार में रूसी तेल का विकल्प असंभव सी बात है। अगर यह प्रक्रिया अपनाई जाती है तो इसमें करीब एक वर्ष से अधिक समय लगेगा और तब तक यह यूरोपीय उपभोक्ताओं के लिए बहुत अधिक महंगा होगा। 
विज्ञापन


यूरोपीय राजनेताओं की दी नसीहत
नोवाक ने कहा कि यूरोपीय राजनेताओं को ईमानदारी के साथ अपने नागरिकों इस बारे में चेतावनी देनी चाहिए। उन्होंने आगे कहा कि रूसी तेल पर प्रतिबंध की बात निश्चित तौर पर अस्थिरता पैदा करने वाली और उपभोक्ताओं के लिए महत्वपूर्ण है क्योंकि इससे सबसे ज्यादा बोझ उन्हीं पर पड़ने वाला है। उन्होंने कहा कि नॉर्ड स्ट्रीम 2 पाइपलाइन परियोजना पर रोक के बदले में रूस भी नॉर्ड स्ट्रीम 1 पाइपलाइन के माध्यम से आपूर्ति रोक सकता है। हालांकि, अभी तक हमने इस पर फैसला नहीं किया है। उन्होंने कहा कि यूरोपीय राजनेता रूस के खिलाफ अपने बयानों और आरोपों के जरिए हमें ऐसा करने पर मजबूर कर रहे हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed