फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   Rupee likely remain Rs 85-87 range against USD 2025, US Fed rates steady next two policy cycles: SBI Report

USD Vs INR: 'साल 2025 में डॉलर के मुकाबले 85 से 87 रुपये बनी रहेगी रुपये की कीमत', एसबीआई रिपोर्ट में दावा

Tue, 06 May 2025 03:47 PM IST
निर्मल कांत बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली।
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली। Published by: निर्मल कांत Updated Tue, 06 May 2025 03:47 PM IST
सार

USD Vs INR: साल 2025 में डॉलर के मुकाबले रुपया 85-87 के बीच स्थिर रह सकता है। एसबीआई की रिपोर्ट के मुताबिक, कमजोर होता डॉलर, टैरिफ का असर और स्थिर ब्याज दरें रुपये को समर्थन देंगी। एनडीएफ मार्केट भी आगे ज्यादा उतार-चढ़ाव की संभावना नहीं दिखा रहा।

विज्ञापन
Rupee likely remain Rs 85-87 range against USD 2025, US Fed rates steady next two policy cycles: SBI Report
भारतीय स्टेट बैंक - फोटो : एएनआई (फाइल)

विस्तार

साल 2025 में अमेरिकी डॉलर (यूएसडी) के मुकाबले भारतीय रुपया 85 से 87 रुपये के बीच स्थिर रह सकता है। कई ऐसे वैश्विक और घरेलू कारक रुपये को मजबूती देने में मदद कर सकते हैं और आने वाले महीनों में डॉलर/रुपया विनिमय दर को स्थिर बनाए रख सकते हैं। भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) की एक हालिया रिपोर्ट में यह जानकारी दी गई। 

विज्ञापन


रिपोर्ट में कहा गया, हम उम्मीद करते हैं कि डॉलर/रुपया की विनिमय दर 2025 में 85-87 रुपये के बीच स्थिर रहेगी। टैरिफ का घरेलू स्तर पर असर डॉलर पर पड़ेगा, जिससे रुपये को समर्थन मिलेगा। इसमें आगे कहा गया, 'डीएक्सवाई इंडेक्स के गिरने की संभावना है, क्योंकि अमेरिकी अर्थव्यवस्था पर टैरिफ का असर दिखने लगेगा। डीवाईएक्स इंडेक्स अमेरिकी डॉलर को अन्य प्रमुख मुद्राओं के मुकाबले मापता है। डॉलर के कमजोर होने से भारत जैसे उभरते बाजारों की मुद्राओं की लाभ होगा।' 
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: टैरिफ और दुनिया में जारी तनाव से बढ़ी व्यापार अनिश्चितता, मूडीज ने भारत की जीडीपी वृद्धि का अनुमान घटाया
विज्ञापन
विज्ञापन


इसमें यह भी बताया गया कि नॉन-डिलीवेरेबल फॉरवर्ड (एनडीएफ) बाजार में मई 2026 में एक डॉलर की कीमत करीब 85.87 से 86 रुपये हो सकती है। इसका मतलब है कि आने वाले समय में डॉलर के मुकाबले रुपये की कीमत में ज्यादा बदलाव नहीं आएगा। 


अमेरिका में मार्च में घट गई महंगाई दर
अमेरिका के हालिया आर्थिक हालात पर बात करते हुए रिपोर्ट में बताया गया कि मार्च 2025 में अमेरिका में सालाना महंगाई दर घटकर 2.4 फीसदी हो गई। वहीं, अप्रैल में गैर-कृषि क्षेत्र में 1.77 लाख नई नौकरियां पैदा हुईं और बेरोजगारी दर 4.2 फीसदी पर स्थिर रही। 

ये भी पढ़ें: वॉल स्ट्रीट में तेजी थमने के बाद एशियाई शेयर बाजार में बढ़त; टैरिफ को लेकर अनिश्चितता बरकरार

ब्याज दरों को स्थिर रख सकता है फेडरल रिजर्व
हालांकि, रिपोर्ट में यह भी चेतावनी दी गई कि टैरिफ का पूरा असर अभी अमेरिका में महंगाई पर नहीं दिखा है। आने वाले महीनों में महंगाई के आंकड़े बढ़ सकते हैं, खासकर अगर लोगों की महंगाई को लेकर उम्मीदें बढ़ जाती हैं। एसबीआई का मानना है कि अमेरिकी फेडरल रिजर्व अपनी अगली दो मौद्रिक बैठकों में ब्याज दरों को स्थिर रख सकता है। एसबीआई ने कहा, फेडरल रिजर्व के हालिया बयानों से यह साफ संकेत मिलता है कि दरें फिलहाल स्थिर रहेंगी। 

संबंधित वीडियो-
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed