फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   Rupee falls 2 paise to close at all-time low of 83.10 against US dollar

Rupee vs Dollar: रुपया दो पैसे की गिरावट के साथ ऑल टाइम लो 83.10 पर बंद, डॉलर 0.05% बढ़कर 103.48 पर पहुंचा

Thu, 17 Aug 2023 05:52 PM IST
कुमार विवेक बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: कुमार विवेक Updated Thu, 17 Aug 2023 05:52 PM IST
सार

Rupee vs Dollar: अंतरबैंक विदेशी मुद्रा बाजार में गुरुवार को रुपया डॉलर के मुकाबले 83.10 पर खुला और अंत में यह अपने पिछले बंद भाव से दो पैसे की गिरावट के साथ 83.10 (अस्थायी) के स्तर पर ही बंद हुआ। कारोबार के दौरान रुपया 82.99 के ऊपरी और 83.16 के निचले स्तर तक गया।

विज्ञापन
Rupee falls 2 paise to close at all-time low of 83.10 against US dollar
Rupee Vs Dollar

विस्तार

घरेलू शेयर बाजार में नकारात्मक रुख और वैश्विक बाजारों में डॉलर के मजबूत रुख से रुपया गुरुवार को अमेरिकी डॉलर के मुकाबले दो पैसे टूटकर 83.10 (अस्थायी) रुपये प्रति डॉलर के सर्वकालिक निचले स्तर पर बंद हुआ। मुद्रा कारोबारियों ने कहा कि वैश्विक बाजारों में जोखिम से बचने और अमेरिकी डॉलर में तेजी के कारण रुपये में नकारात्मक रुख के साथ कारोबार होने की आशंका है।

विज्ञापन


अंतरबैंक विदेशी मुद्रा बाजार में गुरुवार को रुपया डॉलर के मुकाबले 83.10 पर खुला और अंत में यह अपने पिछले बंद भाव से दो पैसे की गिरावट के साथ 83.10 (अस्थायी) के स्तर पर ही बंद हुआ। कारोबार के दौरान रुपया 82.99 के ऊपरी और 83.16 के निचले स्तर तक गया। इससे पहले सोमवार को रुपया 26 पैसे टूटकर 83.08 रुपये प्रति डॉलर के सर्वकालिक निचले स्तर पर बंद हुआ था।
विज्ञापन


विदेशी मुद्रा बाजार मंगलवार और बुधवार को क्रमश: स्वतंत्रता दिवस और पारसी नववर्ष के अवसर पर बंद था। इस बीच, छह प्रमुख मुद्राओं की तुलना में अमेरिकी डॉलर की स्थिति को दर्शाने वाला डॉलर सूचकांक 0.05 प्रतिशत बढ़कर 103.48 पर पहुंच गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


ब्रेंट क्रूड फ्यूचर्स ग्लोबल ऑयल बेंचमार्क 0.52 प्रतिशत की बढ़त के साथ 83.88 डॉलर प्रति बैरल पर कारोबार करता दिखा। एचडीएफसी सिक्योरिटीज के शोध विश्लेषक दिलीप परमार ने कहा, ''एशियाई मुद्राओं और जोखिम से बचने की धारणा के कारण रुपये में कमजोरी  दिखी।"

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed