फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   Rising Northeast Investors Summit, Mukesh Ambani and Gautam adani attended in presence of pm Modi

Northeast Summit: पीएम मोदी की मौजूदगी में राइजिंग नॉर्थईस्ट इन्वेस्टर्स समिट शुरू, अंबानी-अदाणी का ये एलान

Fri, 23 May 2025 11:56 AM IST
कुमार विवेक बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: कुमार विवेक Updated Fri, 23 May 2025 11:56 AM IST
सार

शुक्रवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मौजूदगी में राइजिंग नॉर्थईस्ट इन्वेस्टर्स समिट की शुरुआत हुई। इस कार्यक्रम में मुकेश अंबानी और गौतम अदाणी समेत देश के कई दिग्गज कारोबारी शामिल हुए और उन्होंने पूर्वोत्तर में निवेश से जुड़ी अपनी योजनाओं का एलान किया।

विज्ञापन
Rising Northeast Investors Summit, Mukesh Ambani and Gautam adani attended in presence of pm Modi
राइजिंग नॉर्थईस्ट इन्वेस्टर्स समिट 2025 - फोटो : PTI

विस्तार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को नई दिल्ली में राइजिंग नॉर्थईस्ट इन्वेस्टर्स समिट का उद्घाटन किया। कार्यक्रम में देश के कारोबारी जगत के दिग्गज मुकेश अंबानी और गौतम अदाणी भी शामिल हुए। रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड के चेयरमैन और प्रबंध निदेशक मुकेश अंबानी ने इस दौरान ऑपरेशन सिंदूर में भारत की शानदार सफलता के लिए देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आभार जताया। उन्होंने कहा, "सबसे पहले मैं ऑपरेशन सिंदूर की शानदार सफलता के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को सलाम करता हूं। यह सफलता उनके दृढ़ संकल्प और हमारे सशस्त्र बलों की बेजोड़ बहादुरी का शानदार प्रमाण है।"

विज्ञापन


'राइजिंग नॉर्थईस्ट इन्वेस्टर्स समिट' में अदाणी समूह के चेयरपर्सन गौतम अदाणी ने कहा, "...पिछले एक दशक में, नॉर्थ-ईस्ट की पहाड़ियों और घाटियों में, भारत की विकास कहानी में एक नया अध्याय लिखा गया है। यह विविधता, लचीलापन और अप्रयुक्त क्षमता के इस्तेमाल की कहानी है। इस उत्थान के पीछे एक ऐसे नेता का विजन है जो सीमाओं को नहीं, केवल शुरुआत को पहचानता है। प्रधानमंत्री जी, जब आपने कहा कि एक्ट ईस्ट, एक्ट फास्ट, एक्ट फर्स्ट, तो आपने नॉर्थ-ईस्ट को जगाया।"

विज्ञापन

10 वर्षों में पूर्वोत्तर में 50000 करोड़ रुपये के निवेश करेंगे अदाणी

अदाणी समूह ने देश के पूर्वोत्तर राज्यों को बड़ा तोहफा दिया है। चेयरमैन गौतम अदानी ने पूर्वोत्तर राज्यों में अगले दस सालों में 50,000 करोड़ रुपये के अतिरिक्त निवेश की घोषणा की। यह घोषणा उन्होंने नई दिल्ली में 'राइजिंग नॉर्थईस्ट इन्वेस्टर्स समिट'के दौरान की। 

विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि अदाणी समूह के निवेश का मुख्य फोकस हरित ऊर्जा के साथ-साथ "स्मार्ट-मीटर, हाइड्रो, पंप स्टोरेज, पावर ट्रांसमिशन, सड़क और राजमार्ग, डिजिटल इंफ्रास्ट्रक्चर, लॉजिस्टिक्स पर होगा। साथ ही, कौशल और व्यावसायिक प्रशिक्षण केंद्रों से क्षमता निर्माण को बढ़ाया जाएगा। गौतम अदानी ने कहा कि इंफ्रास्ट्रक्चर से ज्यादा लोगों में निवेश किया जाएगा। हम स्थानीय नौकरियों, स्थानीय उद्यमिता और सामुदायिक जुड़ाव को प्राथमिकता देंगे। उन्होंने पूर्वोत्तर के लिए प्रधानमंत्री मोदी के दृष्टिकोण की सराहना की।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed