फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   Retail inflation eases to four-month low of 4.87 pc in Oct

Inflation: खुदरा महंगाई आरबीआई के चार फीसदी के लक्ष्य के करीब पहुंची, सब्जियों के दाम में गिरावट से मिली राहत

Mon, 13 Nov 2023 06:06 PM IST
कुमार विवेक बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: कुमार विवेक Updated Mon, 13 Nov 2023 06:06 PM IST
सार

अक्तूबर महीने में खुदरा महंगाई में गिरावट आई है और यह चार महीने के निचले स्तर 4.87 प्रतिशत पर पहुंच गई है। सरकार की ओर से सोमवार को जारी आंकड़ों के अनुसार, उपभोक्ता मूल्य सूचकांक आधारित खुदरा मुद्रास्फीति सितंबर में तीन महीने के निचले स्तर 5.02 प्रतिशत पर थी।
 

विज्ञापन
Retail inflation eases to four-month low of 4.87 pc in Oct
खुदरा महंगाई दर।

विस्तार

खुदरा महंगाई में जुलाई, 2023 के बाद से गिरावट जारी है। सब्जी समेत खाने-पीने की अन्य वस्तुएं सस्ती होने से खुदरा महंगाई अक्तूूबर, 2023 में घटकर आरबीआई के चार फीसदी के लक्ष्य के करीब पहुंच गई। सरकार ने केंद्रीय बैंक को खुदरा महंगाई को दो फीसदी घट-बढ़ के साथ चार फीसदी पर रखने की जिम्मेदारी दी हुई है। राष्ट्रीय सांख्यिकी कार्यालय (एनएसओ) के सोमवार के आंकड़ों के मुताबिक, ग्रामीण इलाकों में खुदरा महंगाई सितंबर के 5.33 फीसदी से घटकर 5.12 फीसदी पर आ गई। शहरी महंगाई भी 4.65 फीसदी से कम होकर 4.62 फीसदी रह गई। 

विज्ञापन


इक्रा की मुख्य अर्थशास्त्री अदिति नायर ने कहा, मानसून के असमान रहने के बाद अनाज की कीमतों में वृद्धि अक्तूबर में दिखाई दी है। प्याज जैसी कुछ सब्जियों की ऊंची कीमतों का असर आंशिक रूप से कई अन्य सब्जियों के दाम में मौसमी गिरावट से नहीं दिखा। इससे कुछ राहत मिली है।
विज्ञापन


प्याज : खुदरा बाजार में अब भी 59.09 रुपये के उच्च स्तर पर
अखिल भारतीय स्तर पर सोमवार को प्याज का औसत खुदरा भाव 59.09 रुपये प्रति किलोग्राम के उच्चस्तर पर बना हुआ है। उपभोक्ता मामलों के मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार, सोमवार को देश में प्याज की उच्चतम कीमत 90 रुपये और न्यूनतम कीमत 20 रुपये प्रति किलोग्राम रही। अखिल भारतीय मॉडल कीमत 60 रुपये प्रति किलोग्राम है। दिल्ली में कीमत घटकर 60 रुपये प्रति किलो पर आ गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इससे पहले, जून में महंगाई दर 4.87 प्रतिशत दर्ज की गयी थी। भारतीय रिजर्व बैंक की मौद्रिक नीति समिति (एमपीसी) ने अक्टूबर बैठक में चालू वित्त वर्ष 2023-24 में खुदरा मुद्रास्फीति 5.4 प्रतिशत रहने का अनुमान लगाया है। यह 2022-23 के 6.7 प्रतिशत के मुकाबले कम है। सरकार ने आरबीआई को खुदरा महंगाई दर दो प्रतिशत घट-बढ़ के साथ चार प्रतिशत पर रखने की जिम्मेदारी दी हुई है। केंद्रीय बैंक द्विमासिक मौद्रिक नीति पर विचार करते समय मुख्य रूप से खुदरा मुद्रास्फीति पर गौर करता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed