फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   Report says India Sees 40000 Crore Online Festive Sales 56000 Mobiles Sold Per Hour

Online Sale: सात दिन में 40000 करोड़ की ऑनलाइन बिक्री, हर घंटे बिके 56000 मोबाइल

Fri, 07 Oct 2022 06:47 AM IST
देव कश्यप एजेंसी, नई दिल्ली।
एजेंसी, नई दिल्ली। Published by: देव कश्यप Updated Fri, 07 Oct 2022 06:47 AM IST
सार

मोबाइल फोन की बिक्री इस साल सात गुना बढ़ी है। कुल बिक्री में मोबाइल फोन की हिस्सेदारी 41 फीसदी रही है। फैशन का योगदान 20 फीसदी है। यह पिछले साल की तुलना में 48 फीसदी ज्यादा है। इलेक्ट्रॉनिक उत्पादों की बिक्री में पांच गुना का इजाफा हुआ है।

विज्ञापन
Report says India Sees 40000 Crore Online Festive Sales 56000 Mobiles Sold Per Hour
इस साल सात गुना बढ़ी मोबाइल फोन की बिक्री। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

त्योहारी सीजन के पहले 7 दिनों में 40,000 करोड़ रुपये की ऑनलाइन बिक्री हुई है। पिछले साल से यह 27 फीसदी अधिक है। इस दौरान 7.5 से 8 करोड़ ग्राहकों ने ऑनलाइन खरीदारी की। रेडसीर ने कहा कि इस दौरान हर घंटे 56,000 मोबाइल बिके।

विज्ञापन


मोबाइल फोन की बिक्री इस साल सात गुना बढ़ी है। कुल बिक्री में मोबाइल फोन की हिस्सेदारी 41 फीसदी रही है। फैशन का योगदान 20 फीसदी है। यह पिछले साल की तुलना में 48 फीसदी ज्यादा है। इलेक्ट्रॉनिक उत्पादों की बिक्री में पांच गुना का इजाफा हुआ है। रिपोर्ट में कहा गया है कि कुल खरीदारों में 65 फीसदी छोटे शहरों के हैं। ऐसे ग्राहकों की संख्या में सालाना आधार पर 24 फीसदी की वृद्धि दर्ज की गई। 
विज्ञापन



14फीसदी लोग ई-कॉमर्स साइटों से करेंगे खरीदारी
एक्सिस माई इंडिया के मुताबिक, 14 फीसदी लोग ई-कॉमर्स वेबसाइट से खरीदारी करेंगे। 78 फीसदी अपने घर के पास स्थानीय दुकानों से खरीदारी करेंगे। सर्वे के अनुसार, अक्तूबर में 58 फीसदी लोगों का खर्च बढ़ गया है। 44 फीसदी ने कहा कि वे कपड़ों की खरीदारी पर खर्च करेंगे, जबकि 8 फीसदी ने इलेक्ट्रॉनिक और मोबाइल फोन खरीदने की योजना बनाई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

गतिविधियां छह माह के निचले स्तर पर
महंगाई के दबाव में देश की सेवा क्षेत्र की गतिविधियां सितंबर में छह महीने के निचले स्तर पर पहुंच गई हैं। इसके अलावा, प्रतिस्पर्धा बढ़ने के बीच नए व्यापार की वृदि्ध दर मार्च के बाद सबसे धीमी रही।एसएंडपी ग्लोबल इंडिया सेवा पीएमआई कारोबारी गतिविधि सूचकांक सितंबर में घटकर 54.3 पर आ गया। यह मार्च के बाद सबसे धीमी गति से विस्तार है। अगस्त में सेवा पीएमआई 57.2 रहा था।



हालांकि, यह लगातार 14वां महीना है, जब सेवा पीएमआई 50 से अधिक रहा है। पीएमआई (खरीद प्रबंधक सूचकांक) का 50 से अधिक रहना विस्तार और इससे नीचे का आंकड़ा संकुचन दिखाता है। एसएंडपी ग्लोबल मार्केट इंटेलिजेंस की संयुक्त निदेशक पॉलियाना डी लीमा ने कहा, भारतीय सेवा क्षेत्र ने हाल के महीनों में कई बाधाओं को पार किया है। कीमतों के दबाव, प्रतिस्पर्धी माहौल व प्रतिकूल सार्वजनिक नीतियों से वृद्धि पर असर पड़ा है। रुपये में तेज गिरावट से भारतीय अर्थव्यवस्था के लिए अतिरिक्त चुनौतियां पैदा हुई हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed