फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   Report Government expenditure main driver of GDP growth before elections

Report: चुनाव से पूर्व सरकारी खर्च होगा जीडीपी वृद्धि का मुख्य चालक, बाद में बढ़ेगी निवेश की रफ्तार

Tue, 21 Nov 2023 06:30 AM IST
यशोधन शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: यशोधन शर्मा Updated Tue, 21 Nov 2023 06:30 AM IST
सार

ब्रोकरेज फर्म ने कहा, वित्त वर्ष के संदर्भ में 2024-25 में वृद्धि दर चालू वित्त वर्ष में अनुमानित 6.2 फीसदी से बढ़कर 6.5 फीसदी रह सकती है। भारत में संरचनात्मक वृद्धि की सबसे अच्छी संभावनाएं हैं।

विज्ञापन
Report Government expenditure main driver of GDP growth before elections
GDP - फोटो : Social Media

विस्तार

भारतीय जीडीपी की वास्तविक वृद्धि दर अगले साल 2023 के 6.4 फीसदी से मामूली घटकर 6.3 फीसदी रहेगी। अमेरिकी ब्रोकरेज कंपनी गोल्डमैन सैक्स ने सोमवार को रिपोर्ट में कहा, अगला कैलेंडर साल दो हिस्सों का होगा। इसमें आगामी आम चुनाव से पहले सरकारी खर्च वृद्धि का मुख्य चालक होगा, जबकि चुनाव के बाद यह निवेश वृद्धि में फिर से तेजी लाएगा और खासकर निजी क्षेत्र से।

विज्ञापन


ब्रोकरेज फर्म ने कहा, वित्त वर्ष के संदर्भ में 2024-25 में वृद्धि दर चालू वित्त वर्ष में अनुमानित 6.2 फीसदी से बढ़कर 6.5 फीसदी रह सकती है। भारत में संरचनात्मक वृद्धि की सबसे अच्छी संभावनाएं हैं। 2024 में जीडीपी की वृद्धि दर 6.3 फीसदी पर मजबूत रहने की उम्मीद है।  
विज्ञापन


रिपोर्ट की अन्य बातें...

  • महंगाई: खुदरा महंगाई 2024 में 5.1 फीसदी रहेगी। हालांकि, आरबीआई ने इसके 4.7 फीसदी रहने का अनुमान जताया है।
  • विज्ञापन
    विज्ञापन
  • चालू खाता घाटा : अगले साल देश का चालू खाता घाटा 2023 के 1.3 फीसदी से बढ़कर 1.9 फीसदी पर पहुंच सकता है।
  • रुपया : 2024 में डॉलर के मुकाबले घरेलू मुद्रा मजबूती के साथ 82 पर पहुंच जाएगी। अभी यह 83 के आसपास है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed