फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   Repay loan and invest in planned manner for future needs of Diwali Bonus

Diwali Bonus: कर्ज चुकाएं, योजनाबद्ध तरीके से करें इस्तेमाल, बेहतर रिटर्न से पूरी होंगी भविष्य की जरूरतें

Mon, 06 Nov 2023 05:56 AM IST
जलज मिश्रा कालीचरण, नई दिल्ली
कालीचरण, नई दिल्ली Published by: जलज मिश्रा Updated Mon, 06 Nov 2023 05:56 AM IST
सार

हाल के वर्षों में सोने के बार और सिक्कों की मांग घटी है। लेकिन,, गोल्ड ईटीएफ और सॉवरेन गोल्ड बॉन्ड जैसे डिजिटल विकल्पों में लोगों की दिलचस्पी बढ़ी है। सितंबर अंत में गोल्ड ईटीएफ का एसेट अंडर मैनेजमेंट 23,798 करोड़ रुपये था।

विज्ञापन
Repay loan and invest in planned manner for future needs of Diwali Bonus
Salary Bonus

विस्तार

केंद्र सरकार ने हाल ही में अपने कर्मचारियों को दिवाली बोनस देने की घोषणा की है। निजी क्षेत्र की कई कंपनियों ने भी अपने कर्मचारियों को बोनस दिया है। अगर आप समझदारी से अपनी गाढ़ी कमाई के इस हिस्से को निवेश करते हैं तो भविष्य की कई जरूरतें पूरी कर सकते हैं। अपने बोनस का इस्तेमाल वैसे कर्ज के भुगतान में कर सकते हैं, जिन पर ब्याज दर अधिक है। अपना क्रेडिट कार्ड बिल भी चुका सकते हैं क्योंकि इस पर ब्याज दर अत्यधिक होता है। सही योजना बनाकर आप इन पैसों को लंबी अवधि के लिए निवेश करते हैं तो बेहतर रिटर्न कमा सकते हैं।

विज्ञापन

एफडी में 9% तक ब्याज
कई बैंक फिक्स्ड डिपॉजिट (एफडी) पर 8-9.50 फीसदी तक ब्याज की पेशकश कर रहे हैं। यूनिटी स्मॉल फाइनेंस बैंक 1001 दिनों की एफडी पर आम लोगों को 9% और वरिष्ठ नागरिकों को 9.50 फीसदी ब्याज दे रहा है। जन स्मॉल फाइनेंस बैंक में दो से तीन साल की एफडी पर क्रमश: 8.10 फीसदी और 8.80 फीसदी ब्याज दे रहा है। सूर्योदय स्मॉल फाइनेंस बैंक 999 दिनों की एफडी पर आम लोगों को 8.51 फीसदी व वरिष्ठ नागरिकों को 8.76% ब्याज दे रहा है।

विज्ञापन

म्यूचुअल फंड में 13 फीसदी रिटर्न

  1. भविष्य को देखते हुए म्यूचुअल फंड का रुख कर सकते हैं।
  2. इक्विटी फंड में सालाना 12-13% तक रिटर्न मिल रहा है।
  3. 20 साल के लिए हर महीने 20,000 रुपये के निवेश पर सालाना 13% के रिटर्न के हिसाब से मैच्योरिटी पर आपको 99.92 लाख रुपये मिलेंगे।
  4. इसमें निवेश की हिस्सेदारी 36 लाख होगी। रिटर्न के रूप में 63.92 लाख रुपये मिलेंगे।

गोल्ड ईटीएफ और बॉन्ड में करें निवेश
हाल के वर्षों में सोने के बार और सिक्कों की मांग घटी है। लेकिन,, गोल्ड ईटीएफ और सॉवरेन गोल्ड बॉन्ड जैसे डिजिटल विकल्पों में लोगों की दिलचस्पी बढ़ी है। सितंबर अंत में गोल्ड ईटीएफ का एसेट अंडर मैनेजमेंट 23,798 करोड़ रुपये था। निवेशक लंबी अवधि के लिए अपने बोनस रकम को गोल्ड ईटीएफ और सॉवरेन गोल्ड बॉन्ड में लगा सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

आपात जरूरतों के लिए बनाएं फंड
स्वीटी मनोज जैन, निवेश सलाहकार का कहना है कि आपातकालीन जरूरतें पूरी करने के लिए आपात फंड बनाना चाहिए। आप भी दिवाली बोनस का इस्तेमाल आपात फंड बनाने में कर सकते हैं। हर व्यक्ति को इतना आपात फंड जरूर रखना चाहिए कि उसकी 6-12 महीने की आधारभूत जरूरतें पूरी हो जाएं।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed