फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   Reliance share price: RIL becomes India first company to touch 200 billion dollar market cap

रिलायंस का नया कीर्तिमान, 200 अरब डॉलर मार्केट कैप छूने वाली बनी पहली कंपनी

Thu, 10 Sep 2020 02:27 PM IST
अनवर अंसारी बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अनवर अंसारी Updated Thu, 10 Sep 2020 02:27 PM IST
विज्ञापन
Reliance share price: RIL becomes India first company to touch 200 billion dollar market cap
रिलायंस शेयर की कीमत

मुकेश अंबानी के नेतृत्व वाली रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड (आरआईएल) ने गुरुवार को एक नया रिकॉर्ड बनाया। आरआईएल ने 200 अरब डॉलर (करीब 15 लाख करोड़ रुपये) के मार्केट कैप छूने वाली भारत की पहली कंपनी बनने का कीर्तिमान हासिल किया। 

विज्ञापन


इस दौरान आरआईएल के शेयर्स ने नए रिकॉर्ड स्थापित किए। वहीं, बीएसई पर आरआईएल के शेयर्स 8.45 फीसदी की तेजी के साथ 2,343.90 रुपये के रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गए। इसके चलते, कंपनी का मार्केट कैप 200 अरब डॉलर के पार हो गया। 
विज्ञापन



अमेरिकी कंपनी सिल्वर लेक ने रिलायंस जियो के बाद अब रिलायंस रिटेल में बड़ी हिस्सेदारी खरीदने का एलान किया है। सिल्वर लेक के इस घोषणा के बाद शेयर बाजार में आरआईएल के शेयर्स में तेजी देखी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बाद देखते ही देखते आरआईएल के शेयर्स रिकॉर्ड नई ऊंचाई पर पहुंच गए। सिल्वर लेक आरआईएल के 1.75 फीसदी हिस्से को 7500 करोड़ रुपये में खरीदने जा रही है। इससे पहले, कंपनी ने जियो प्लेटफॉर्म्स में भी 2.08 फीसदी की हिस्सेदारी को खरीदा था। 


रिलायंस इंडस्ट्रीज के शेयर्स में गुरुवार को 8.45 फीसदी की तेजी देखी गई और कंपनी के शेयर्स 2,343.90 रुपये के रिकॉर्ड नए भाव पर पहुंच गए। इस तरह कंपनी का मार्केट कैप बढ़कर 14,84,634 करोड़ रुपये पर पहुंच गया, जो 202 अरब डॉलर के बराबर है। यह सबसे बड़ी आईटी कंपनी टीसीएस के आकार का लगभग दोगुना है। टीसीएस का मूल्य 119 अरब डॉलर है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed