{"_id":"5ecf999a8ebc3e902576a706","slug":"reliance-s-alok-industry-manufacturing-cheaper-and-best-quality-ppe-kit-than-china","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोरोना से जंग: रिलायंस ने चीन से तीन गुना सस्ती और बेजोड़ गुणवत्ता वाली पीपीई किट तैयार की","category":{"title":"Business Diary","title_hn":"बिज़नेस डायरी","slug":"business-diary"}}
कोरोना से जंग: रिलायंस ने चीन से तीन गुना सस्ती और बेजोड़ गुणवत्ता वाली पीपीई किट तैयार की
Thu, 28 May 2020 05:00 PM IST
Rajeev Rai
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला
Published by: Rajeev Rai
Updated Thu, 28 May 2020 05:00 PM IST
सार
- रोजाना 1 लाख पीपीई किट हो रही तैयार
- 10 हजार लोगों को रोजगार
- कई गुना सस्ती कोरोना टेस्टिंग किट की विकसित
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : social media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कोरोना वायरस काल में विभिन्न मोर्चों पर योगदान दे रही मुकेश अंबानी की रिलायंस इंडस्ट्रीज ने अब चीन से तीन गुना सस्ती और बेजोड़ गुणवत्ता वाली पर्सनल प्रोटेक्टिव इक्विपमेंट (PPE) बनानी शुरू कर दी है। यह किट अंतरराष्ट्रीय मानकों के अनुरूप और बेहतर गुणवत्ता की है। कंपनी के सिल्वासा प्लांट में रोजाना एक लाख पीपीई किट बनाई जा रही है।
विज्ञापन
जहां चीन से आयात की जा रही पर्सनल प्रोटेक्टिव इक्विपमेंट (PPE) 2000 रुपये प्रति किट से अधिक बैठती है। वहीं रिलायंस की इकाई आलोक इंडस्ट्रीज, पीपीई किट मात्र 650 रुपये में तैयार कर रही है। पीपीई किट डॉक्टरों, नर्सों और स्वास्थ्यकर्मियों के अलावा पुलिस और सफाई कर्मचारियों जैसे फ्रंट लाइन कोरोना वॉरियर्स को वायरस के संक्रमण से बचाती है।
विज्ञापन
रोजाना एक लाख से अधिक पीपीई किट बनाने के लिए रिलायंस ने अपने विभिन्न उत्पादन सेंटर्स को इस काम में लगाया है। जामनगर में स्थित देश की सबसे बड़ी रिफाइनरी ने ऐसे पेट्रोकैमिकल्स का बड़े पैमाने पर उत्पादन शुरू कर दिया, जिससे पीपीई का कपड़ा बनता है। इसी कपड़े का इस्तेमाल कर आलोक इंडस्ट्रीज में पीपीई बनाए जा रहे हैं। आलोक इंडस्ट्रीज को हाल ही में रिलायंस ने अधिग्रहित किया था। आलोक इंडस्ट्रीज की सारी सुविधाएं पीपीई किट बनाने में लगा दी गई हैं। आज 10 हजार से अधिक लोग आलोक इंडस्ट्रीज में पीपीई बनाने के काम में जुटे हैं।
विज्ञापन
पीपीई ही नहीं ‘कोरोना टेस्टिंग किट’ के क्षेत्र में भी रिलायंस इंडस्ट्रीज ने स्वदेशी तकनीक विकसित कर ली है। काउंसिल ऑफ साइंटिफिक एंड इंडस्ट्रियल रिसर्च (CSIR) के साथ मिलकर रिलायंस ने पूरी तरह स्वदेशी आरटी-एलएएमपी (RT-LAMP) आधारित कोविड-19 टेस्ट किट बनाई है। यह टेस्टिंग किट चीनी किट से कई गुना सस्ती है। 45 से 60 मिनट के भीतर टेस्टिंग के सटीक नतीजे मिल जाते हैं।