फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   reliance new energy solar to acquire faradion limited reliance industries electric vehicles

Reliance Acquire Faradion: मुकेश अंबानी का बड़ा कदम, फैराडियन लिमिटेड का 10 अरब में अधिग्रहण करेगी रिलायंस

Fri, 31 Dec 2021 10:56 AM IST
दीपक चतुर्वेदी बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: दीपक चतुर्वेदी Updated Fri, 31 Dec 2021 10:56 AM IST
सार

मुकेश अंबानी की रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड अब स्वच्छ ऊर्जा (ग्रीन एनर्जी) के क्षेत्र में एक बड़ा कदम उठा रही है। इसके तहत रिलायंस न्यू एनर्जी सोलर लिमिटेड (आरएनईएसएल) ने फैराडियन लिमिटेड में 100 मिलियन पाउंड (10 अरब रुपये से अधिक) में 100 फीसदी की हिस्सेदारी हासिल करने के लिए निश्चित समझौतों पर हस्ताक्षर किए हैं।

विज्ञापन
reliance new energy solar to acquire faradion limited reliance industries electric vehicles
रिलायंस - फोटो : पीटीआई

विस्तार

मुकेश अंबानी की रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड अब स्वच्छ ऊर्जा (ग्रीन एनर्जी) के क्षेत्र में एक बड़ा कदम उठा रही है। इसके तहत रिलायंस न्यू एनर्जी सोलर लिमिटेड (आरएनईएसएल) ने फैराडियन लिमिटेड में 100 मिलियन पाउंड (10 अरब रुपये से अधिक) में 100 फीसदी की हिस्सेदारी हासिल करने के लिए निश्चित समझौतों पर हस्ताक्षर किए हैं। रिलायंस की ओर से साल के आखिरी दिन 31 दिसंबर को ये बड़ा ऐलान किया गया है। 

विज्ञापन


100 फीसदी हिस्सेदारी का अधिग्रहण
एक रिपोर्ट के मुताबिक, रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड (आरआईएल) की सहायक कंपनी रिलायंस न्यू एनर्जी सोलर लिमिटेड अपनी विस्तार योजना के अंतर्गत सोडियम-आयन सेल्स बनाने वाली कंपनी फैराडियन लिमिटेड का अधिग्रहण करेगी। रिलायंस न्यू एनर्जी सोलर लिमिटेड 100 मिलियन ब्रिटिश पाउंड वाली इस कंपनी में 100 फीसदी हिस्सेदारी का अधिग्रहण करेगी। इसके अलावा आरएनईएसएल की नए कारोबार के विस्तार के लिए विकास पूंजी के तौर पर 25 मिलियन पाउंड का निवेश की भी योजना है। 
विज्ञापन


इस तरह किया जाएगा अधिग्रहित 
आरआईएल की सहायक कंपनी आरएनएएसएल फैराडियन लिमिटेड के 88.92 फीसदी इक्विटी शेयरों का अधिग्रहण 83.97 मिलियन पाउंड में करेगी, जो कि नियामक फाइलिंग के अनुसार जनवरी 2022 की शुरुआत में होने की उम्मीद है। फैराडियन के शेष 11.08 फीसदी इक्विटी शेयरों को 10.45 मिलियन पाउंड में तीन वर्षों के भीतर अधिग्रहित किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


दुनिया की शीर्ष कंपनियों में शामिल
गौरतलब है कि फैराडियन लिमिटेड सोडियम-आयन बैटरी बनाने वाली दुनिया की शीर्ष कंपनियों में एक है। ब्रिटेन में सोडियम-आयन सेल्स बनाने वाली कंपनी फैराडियन ने पहले कहा था कि वह भारत में विनिर्माण की संभावनाएं तलाश रही है। कंपनी का कहना है कि सोडियम-आयन बैटरी की तकनीक, लीथियम आयन बैटरी से ज्यादा अच्छी है। यह दुनिया भर में ऑटोमोबाइल, स्टोरेज और मोबाइल क्षेत्र में क्रांति ला सकती है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed