फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   Reliance Industries becomes Indias most valued private company according to Hurun India 500

Hurun India-500: रिलायंस इंडस्ट्रीज एक बार फिर भारत की मोस्ट वैल्यूड निजी कंपनी, अदाणी ग्रुप को झटका

Wed, 21 Jun 2023 06:50 AM IST
जलज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: जलज मिश्रा Updated Wed, 21 Jun 2023 06:50 AM IST
सार

लिस्ट में 16.3 लाख करोड़ की वैल्यू के साथ रिलायंस पहले नंबर पर है। 11.8 लाख करोड़ रुपये के साथ टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (टीसीएस) दूसरे पायदान पर है। वहीं, 9.4 लाख करोड़ के साथ एचडीएफसी तीसरे पायदान पर काबिज है।

विज्ञापन
Reliance Industries becomes Indias most valued private company according to Hurun India 500
मुकेश अंबानी - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

भारत के सबसे अमीर व्यक्ति मुकेश अंबानी की कंपनी रिलायंस इंडस्ट्रीज एक बार फिर भारत में निजी क्षेत्र की सबसे बड़ी कंपनी बन गई है। वहीं, अदाणी समूह की कोई भी कंपनी शीर्ष 10 में शामिल नहीं है। बरगंडी प्राइवेट हुरुन इंडिया 500'-2022 लिस्ट मंगलवार को जारी किया है। एक्सिस बैंक के प्राइवेट बैंकिंग बरगंडी प्राइवेट और हुरुन इंडिया ने साझा रूप से सूची तैयार की है। इसमें 30 अक्टूबर 2022 से 30 अप्रैल 2023 तक के आंकड़ों को शामिल किया गया है। मार्केट कैप के हिसाब से कंपनी को अलग-अलग पायदानों पर रखा गया है।

विज्ञापन

अदाणी को लगा झटका
लिस्ट में 16.3 लाख करोड़ की वैल्यू के साथ रिलायंस पहले नंबर पर है। 11.8 लाख करोड़ रुपये के साथ टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (टीसीएस) दूसरे पायदान पर है। वहीं, 9.4 लाख करोड़ के साथ एचडीएफसी तीसरे पायदान पर काबिज है। अदाणी ग्रुप के आठ कंपनियों की वैल्यू आधे से भी कम हो गया है। कंपनी की साझा वैल्यू 10.25 लाख करोड़ रुपये से घटकर 9.5 लाख करोड़ रुपये हो गई है। लिस्ट के अनुसार, अदाणी टोटल गैस में 73.8%, अदाणी ट्रांसमिशन में 69.2% और ग्रीन एनर्जी में 54.7% के वैल्यू की गिरावट आई है। भारत की टॉप 500 कंपनियों की टोटल वैल्यू में 6.4% की मामूली गिरावट आई है। इसके साथ वैल्यू 212 लाख करोड़ रुपए पर हो गई है। अक्टूबर 2022 में यह आंकड़ा 227 लाख करोड़ थी। 

विज्ञापन

प्राइवेट सेक्टर की मोस्ट वैल्यूड कंपनी

  1. रिलायंस इंडस्ट्रीज
  2. टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज
  3. एचडीएफसी बैंक
  4. आईसीआईसीआई बैंक
  5. आईटीसी
  6. इंफोसिस
  7. एचडीएफसी
  8. भारती एयरटेल
  9. कोटक महिंद्रा बैंक
  10. लार्सन एंड टुब्रो

मोस्ट वैल्यूड अनलिस्टेड कंपनी

  1. सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया
  2. नेशनल स्टॉक एक्सचेंज ऑफ इंडिया
  3. बायजूस
  4. ड्रीम 11
  5. रेजरपे
  6. स्विगी
  7. इंटास फार्मास्युटिकल्स
  8. मेघा इंजीनियरिंग एंड इंफ्रास्ट्रक्चर
  9. पारले प्रोडक्ट्स
  10. मैनकाइंड फार्मा
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed