फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   Reliance Annual Report Highlights in Hindi Retail Market till 2027 India fastest growing

Report: '2027 तक 1.4 लाख करोड़ USD का होगा खुदरा बाजार, भारत सबसे तेज बढ़ता बाजार'; सालाना रिपोर्ट में रिलायंस

Thu, 08 Aug 2024 08:34 AM IST
ज्योति भास्कर बिजनेस डेस्क, अमर उजाला
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति भास्कर Updated Thu, 08 Aug 2024 08:34 AM IST
सार

अपनी सालाना रिपोर्ट में रिलायंस ने अनुमान लगाया है कि अगले तीन साल में खुदरा बाजार 1.4 लाख करोड़ अमेरिकी डॉलर (USD) का होगा। कंपनी ने भारत को सबसे तेज बढ़ता बाजार बताया है। रिलायंस समूह के चेयरमैन मुकेश अंबानी ने लगातार चौथे वर्ष कंपनी से कोई वेतन नहीं लिया है। अंबानी का सालाना वेतन 15 करोड़ रुपये है।

विज्ञापन
Reliance Annual Report Highlights in Hindi Retail Market till 2027 India fastest growing
पत्नी नीता अंबानी के साथ रिलायंस समूह प्रमुख मुकेश अंबानी (फाइल) - फोटो : एएनआई

विस्तार

देश का खुदरा बाजार दुनिया के सबसे तेजी से बढ़ते बाजारों में से एक है, जो 2027 तक 1.4 लाख करोड़ डॉलर का होगा। रिलायंस की वार्षिक रिपोर्ट के अनुसार, 2030 तक भारत रिटेल क्षेत्र में तीसरा बड़ा बाजार होगा। बढ़ते शहरीकरण, लोगों की बढ़ती कमाई और महिलाओं के रोजगार में शामिल होने से खुदरा क्षेत्र को बढ़ने में समर्थन मिलेगा। रिपोर्ट के अनुसार, प्रीमियम और लग्जरी उत्पादों की बढ़ती मांग से खुदरा बाजार की वृद्धि को और बल मिलेगा, जो बढ़ती खर्च योग्य आय के साथ विकसित होती प्राथमिकताओं को दर्शाती है। यह वृद्धि विभिन्न शहरी वर्गों तक फैली है, जिससे कई स्थानीय, अंतरराष्ट्रीय ब्रांड और निर्माता लाभान्वित हो रहे हैं। रिलायंस रिटेल दुनिया के 100 रिटेलर्स में से एक है।
विज्ञापन


डाटा ट्रैफिक में जियो का 60% हिस्सा
रिपोर्ट के मुताबिक, दूरसंचार कंपनियों के डाटा ट्रैफिक में जियो की हिस्सेदारी 2023-24 में बढ़कर 60 फीसदी पहुंच गई है। मार्च, 2024 की तिमाही में प्रति ग्राहक औसत डाटा उपयोग मासिक 28.7 जीबी रहा है। कंपनी के ग्राहकों की संख्या 48.18 करोड़ है, जिसमें 10.8 करोड़ 5जी उपयोगकर्ता है।
विज्ञापन


अंबानी ने चौथे साल भी नहीं लिया वेतन
रिलायंस समूह के चेयरमैन मुकेश अंबानी ने लगातार चौथे वर्ष कंपनी से कोई वेतन नहीं लिया है। हालांकि, उन्हें बाकी सारे खर्चे कंपनी से मिलते रहे हैं। अंबानी का सालाना वेतन 15 करोड़ रुपये है।
विज्ञापन
विज्ञापन


रिलायंस ने भरा 1.86 लाख करोड़ का टैक्स
रिलायंस इंडस्ट्रीज ने वित्त वर्ष 2023-24 में कुल 1,86,440 करोड़ का टैक्स भरा है। यह 2022-23 के मुकाबले 9,000 करोड़ अधिक है। रिपोर्ट के मुताबिक, बाजार पूंजीकरण के मामले में रिलायंस दुनिया की 48 वीं कंपनी है। इसका समेकित राजस्व भी 10 लाख करोड़ रुपये को पार कर गया है। रिलायंस ने पिछले वित्त वर्ष के दौरान करीब 3 लाख करोड़ रुपये का निर्यात किया। इस दौरान समूह ने 1.35 लाख करोड़ रुपये से अधिक का निवेश किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed