इस कंपनी ने कर्मचारियों को दिया 70 करोड़ रुपये का बोनस
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमेरिका की एक रियल एस्टेट कंपनी सेंट जॉन प्रॉपर्टीज ने अपने 198 कर्मचारियों को बड़ा तोहफा दिया है। हॉलीडे पार्टी के दौरान कंपनी ने कर्मचारियों को लाल लिफाफे में 70 करोड़ रुपये का बोनस दिया। कर्मचारी को औसतन 50 हजार डॉलर यानी करीब 35.35 लाख रुपये दिए गए।
धन्यवाद स्वरूप दिया गया बोनस
कर्मचारियों को बोनस के तौर पर इतनी मोटी रकम मिलने के बारे में उन्हें भनक तक नहीं लगी। इस संदर्भ में सेंट जॉन प्रॉपर्टीज के प्रेसिडेंट लॉरेंस मेक्रांट्ज ने कहा कि, 'कंपनी ने 14 साल के दौरान 200 लाख वर्ग फीट में कन्स्ट्रक्शन और डेवलपमेंट किया, जो बड़ी उपलब्धि है।' इस उपलब्धि को हासिल करने में कर्मचारियों ने बहुत मदद की है। इसलिए धन्यवाद स्वरूप उन्हें यह बोनस दिया गया।
1.91 करोड़ रुपये थी बोनस की सबसे बड़ी रकम
सबसे कम सरप्राइज मनी 100 डॉलर यानी करीब सात हजार रुपये की थी। 100 डॉलर की यह रकम ऐसे कर्मचारियों को दी गई, जो हाल ही में कंपनी से जुड़े या वे, जो कंपनी से जुड़ने वाले हैं। वहीं बोनस के रूप में कर्मचारी को सबसे बड़ी रकम 2 लाख 70 हजार डॉलर यानी करीब 1.91 करोड़ रुपये दी गई है।
इस आधार पर तह की गई रकम
बता दें कि कर्मचारियों को कितना बोनस दिया जाएगा, उसकी रकम उनके काम और समय के आधार पर तय की गई। कर्मचारियों ने सोचा भी नहीं था कि उन्हों बोनस के तौर पर इतनी मोटी रकम मलेगी।
खुश हुए कर्मचारी
बोनस के बारे में जानते ही कर्मचारी काफी खुश हुए और पार्टी में अपनी-अपनी कहानियां बताने लगे। काफी कर्मचारियों को पैसों की सख्त जरूरत थी। कोई लोन चुकाना चाहता था, तो कोई क्रेडिट कार्ड का बकाया चुकाना चाहता था। इस संदर्भ में 37 साल की कमर्चारी स्टेफनी रिडग्वे ने कहा कि, 'जब मैंने लिफाफा खोला, तो बिलकुल भी यकीन नहीं हो रहा था। ऐसा इसलिए क्योंकि उसमें पूरे 50 हजार डॉलर थे। मैं 14 सालों से इस कंपनी में काम कर रही हूं और मुझे मेरी आंखों पर भरोसा नहीं हो रहा था और न ही इसे में शब्दों में बता सकती हूं। यह अतुलनीय हैं।' आगे उन्होंने कहा कि वह पैसे का बड़ा हिस्सा अपने बच्चे की पढ़ाई के लिए इस्तेमाल करेंगी और कुछ पैसों से निवेश करेंगी। साथ ही उन्होंने घर के रिनोवेशन के लिए भी पैसे खर्च करने की बात कही।
कंपनी ने उठाया हवाई किराया व होटल का खर्च
सिर्फ बोनस ही नहीं, बल्कि दूसरे राज्यों की आठ शाखाओं के कर्मचारियों के लिए हवाई किराया और उनके ठहरने के लिए होटल का खर्च भी कंपनी ने ही उठाया। कंपनी के इतिहास में ऐसा पहली बार हुआ है।