फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   rbl bank share price total deposit falls in december quarter rbi director board

RBL Bank: आरबीएल बैंक को लगा एक और झटका, दिसंबर तिमाही में 2.58 फीसदी घट गया कुल डिपॉजिट

Mon, 03 Jan 2022 02:17 PM IST
दीपक चतुर्वेदी बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: दीपक चतुर्वेदी Updated Mon, 03 Jan 2022 02:17 PM IST
सार

RBL Total Deposit Falls in December Quarter: भारतीय रिजर्व बैंक की सख्ती और नेतृत्व परिवर्तन के दौर से गुजर रहे आरबीएल बैंक को साल की शुरुआत में एक और झटका लगा है। दरअसल, पिछली दिसंबर तिमाही बैंक का कुल डिपॉजिट में 2.58 प्रतिशत की गिरावट दर्ज की गई है।

विज्ञापन
rbl bank share price total deposit falls in december quarter rbi director board
आरबीएल बैंक - फोटो : facebook: @TheRBLBank

विस्तार

भारतीय रिजर्व बैंक की सख्ती और नेतृत्व परिवर्तन के दौर से गुजर रहे आरबीएल बैंक को साल की शुरुआत में एक और झटका लगा है। दरअसल, पिछली दिसंबर तिमाही बैंक का कुल डिपॉजिट में 2.58 प्रतिशत की गिरावट दर्ज की गई है।  31 दिसंबर तक बैंक की कुल जमा राशि 73,637 करोड़ रुपये पर आ गई। 

विज्ञापन


सालाना आधार पर दर्ज की गई बढ़ोतरी
हालांकि सालाना आधार पर आरबीएल बैंक ने 9.61 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की है, क्योंकि 31 दिसंबर, 2020 को कुल जमा राशि 67,184 करोड़ रुपये थी। बैंक की रेगुलेटरी फाइलिंग में दर्ज जानकारी से पता चला है कि 24 दिसंबर, 2021 तक बैंक की कुल जमा राशि 73,141 करोड़ रुपये थी। यह खुलासा इसलिए महत्वपूर्ण है क्योंकि 25 दिसंबर को बैंक ने दो बड़ी घोषणाएं की थीं। इनमें बैंक के एमडी और सीईओ विश्ववीर आहूजा की छुट्टी और आरबीआई ने अपने मुख्य महाप्रबंधक योगेश के दयाल को आरबीएल बोर्ड में एक अतिरिक्त निदेशक के रूप में नियुक्त किया था।
विज्ञापन


रिटेल डिपॉजिट में इतनी कमी आई
31 दिसंबर तक आरबीएल बैंक का चालू खाता और बचत खाता जमा 25,316 करोड़ रुपये था, जिसमें तिमाही आधार पर 5.30 प्रतिशत की गिरावट देखने को मिली। 30 सितंबर तक यह 26,734 करोड़ रुपये था। बैंक की रिटेल डिपॉजिट और छोटे व्यवसाय ग्राहकों से प्राप्त होने वाले डिपॉजिट में 11.30 प्रतिशत की गिरावट देखने को मिली, जो 31 सितंबर को 31,421 करोड़ रुपये से घटकर 31 दिसंबर को 27,871 रुपये हो गया। एक साल पहले की अवधि में यह 24,413 करोड़ रुपये था।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed