फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   RBI to put one lakh crore rupees in system to tackle financial crisis due to Coronavirus

कोरोना से उपजे वित्तीय संकट से निपटने को आरबीआई सिस्टम में डालेगा एक लाख करोड़

Tue, 24 Mar 2020 04:42 AM IST
गौरव पाण्डेय बिजनेस डेस्क, अमर उजाला
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला Published by: गौरव पाण्डेय Updated Tue, 24 Mar 2020 04:42 AM IST
विज्ञापन
RBI to put one lakh crore rupees in system to tackle financial crisis due to Coronavirus
भारतीय रिजर्व बैंक - फोटो : पीटीआई

कोरोना वायरस महामारी के बाद वित्तीय बाजार में उपजे संकट से निपटने के लिए रिजर्व बैंक जल्द ही सिस्टम में 1 लाख करोड़ रुपये डालेगा। आरबीआई ने सोमवार को कहा कि टर्म रेपो ऑक्शन के जरिये यह राशि उपलब्ध कराई जाएगी और भविष्य में ज्यादा की जरूरत हुई तो ऐसे और भी कदम उठाए जा सकते हैं। इसमें से 50 हजार करोड़ रुपये की पहली खेप सोमवार को ही जारी भी कर दी गई।

विज्ञापन


आरबीआई ने कहा कि योजना की अगली 50 हजार करोड़ की नकदी मंगलवार को जारी की जाएगी। केंद्रीय बैंक की ओर से जारी बयान के अनुसार, किसी भी तरह के नकदी संकट से निपटने के लिए पहले ही इस योजना को तैयार कर लिया गया था और रेपो रेट की दर पर बैंकों एवं वित्तीय संस्थानों को नकदी मुहैया कराई जाएगी। 
विज्ञापन


आरबीआई का मकसद इस योजना के तहत बैंकों को पर्याप्त नकदी उपलब्ध कराना है, ताकि वे कम कीमत पर लोगों को कर्ज मुहैया करा सकें। केंद्रीय बैंक ने कहा कि हमारी नजर वित्तीय स्थिति पर बनी हुई है और बाजार को सामान्य रूप से चलाने के लिए सभी तरह के कदम उठाए जाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

प्राथमिक डीलरों को भी मौका

आरबीआई ने कहा है कि विशेष परिस्थिति में स्टैंडअलोन प्राथमिक डीलर्स जो सरकारी प्रतिभूतियों की खरीद-फरोख्त करते हैं, उन्हें भी इस नीलामी में भाग लेने की छूट दी जाएगी। हालांकि, इसके लिए उन्हें अपनी भागीदारी योग्यता साबित हकरनी होगी। आरबीआई सभी भागीदारों से लॉन्ग टर्म रेपो ऑपरेशन (एलटीआरओ) के तहत ही आवेदन करने की छूट देगा, जहां रेपो रेट से कम या ज्यादा की बोली पर आवेदन निरस्त कर दिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed