फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   RBI Survey, Urban consumers optimistic about future, stability in current situation

RBI Survey: शहरी उपभोक्ताओं में भविष्य को लेकर आशावाद, वर्तमान स्थिति में स्थिरता

Sat, 07 Jun 2025 05:35 PM IST
रिया दुबे बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: रिया दुबे Updated Sat, 07 Jun 2025 05:35 PM IST
सार

आरबीआई के सर्वे में पता चला कि आर्थिक माहौल को लेकर उपभोक्ताओं की भावना स्थिर बनी हुई है। हालांकि, भविष्य को लेकर वे आशावादी हैं। 

विज्ञापन
RBI Survey, Urban consumers optimistic about future, stability in current situation
भारतीय रिजर्व बैंक - फोटो : एएनआई (फाइल)

विस्तार

देश के शहरी उपभोक्ता हाल के आर्थिक गतिविधियों के प्रति सकारात्मक बने हुए हैं। मई 2025 के लिए रिजर्व बैंक की शहरी उपभोक्ता विश्वास सर्वेक्षण के अनुसार मार्च की तुलना में उपभोक्ताओं की वर्तमान आर्थिक स्थिति के प्रति भावना काफी हद तक स्थिर रही। इसे रोजगार और मूल्य का समर्थन मिला, हालांकि यह अब भी नकारात्मक क्षेत्र में बनी हुए हैं। 

विज्ञापन

सीसीआई में हुई 0.1 प्रतिशत की गिरावट 

सर्वेक्षण के आंकड़ों के अनुसार समग्र उपभोक्ता विश्वास सूचकांक (सीसीआई) में मामूली गिरावट दर्ज की गई। यह मार्च में 95.5 से थोड़ा कम होकर मई में 95.4 हो गया। हालांकि भविष्य को लेकर उपभोक्ताओं को काफी उम्मीदें हैं। 

विज्ञापन

भविष्य को लेकर काफी उम्मीदें

सर्वे में पता चला कि लोग आर्थिक दृष्टिकोण, रोजगार की संभावनाओं, आय के स्तर और खर्च करने की अपनी क्षमता के बारे में अधिक आशावादी हैं। इसने भविष्य अपेक्षा सूचकांक (एफईआई) को 1 अंक बढ़ाकर मार्च में 122.4 से मई में 123.4 तक पहुंचा दिया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

केंद्रीय बैंक कैसे करती है सर्वे?

आरबीआई ने 2 मई से 11 मई के बीच भारत के 19 प्रमुख शहरों में 6,090 लोगों का सर्वे किया। इसमें इस बात पर प्रकाश डाला गया वह वर्तमान के आर्थिक माहौल को किस तरह देखते हैं और भविष्य को लेकर उनकी क्या उम्मीदें हैं। लगातार दूसरे सर्वेक्षण में उपभोक्ताओं ने मुद्रास्फीति और मूल्य स्तरों के प्रति कम निराशावाद व्यक्त किया है, और अगले वर्ष में मुद्रास्फीति में और गिरावट की उम्मीद जताई है। वर्तमान आय स्तरों में कोई महत्वपूर्ण परिवर्तन नहीं देखा गया। साथ ही, आवश्यक और गैर-आवश्यक वस्तुओं पर खर्च में थोड़ी गिरावट देखी गई है, लेकिन भविष्य में खर्च बढ़ने की उम्मीद है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed