फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   RBI Survey, Indian families are confident of reduction in inflation

RBI Survey: भारतीय परिवारों को महंगाई में कमी का भरोसा, बोले- कीमतों का दबाव हो रहा कम

Sat, 07 Jun 2025 07:11 PM IST
रिया दुबे बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: रिया दुबे Updated Sat, 07 Jun 2025 07:11 PM IST
सार

आरबीआई के सर्वे के अनुसार भारतीय परिवारों को उम्मीद है कि आने वाले समय में महंगाई में कमी आएगी। वहीं उन्होंने आने वाले तीन महीनों में खाद्य साम्रगी और आवास की कीमतों में बढ़ोतरी की संभावना जताई है।

विज्ञापन
RBI Survey, Indian families are confident of reduction in inflation
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : ANI

विस्तार

भारतीय परिवारों को महंगाई कम होने का भरोसा है। मुद्रास्फीति को लेकर उनकी धारणा में सुधार देखा गया है। मई 2025 के लिए भारतीय रिजर्व बैंक की हाउसहोल्ड इंफ्लेशन एक्सपेक्टेशंस सर्वे के अनुसार महंगाई की औसत धारणा में गिरावट आई है। 

विज्ञापन

महंगाई की धारणा में हुआ मामूली सुधार 

इसमें मार्च 2025 की तुलना में मामूली सुधार हुआ है। यह मार्च की 7.8% से घटकर मई में 7.7 प्रतिशत हो गई। सर्वे में बताया गया कि अगले तीन महीनों तक महंगाई के 8.9% पर स्थिर रहने की संभावना है। जबकि एक साल बाद की अपेक्षाएं 20 आधार अंकों की गिरावट के साथ 9.5 प्रतिशत पर आ गई हैं। सर्वे से पता चला कि परिवारों को लगता है कि अल्पवाधि और मध्यम अवधि दोनों में ही कीमतों पर दबाव कम हो रहा है। पिछले सर्वे की तुलना में अब कम लोग कीमतों और महंगाई में वृद्धि की उम्मीद करते हैं। 

विज्ञापन

खाद्य और आवास में सबसे ज्यादा महंगाई की संभावना 

आरबीआई ने 2 मई से 11 मई के बीच भारत के 19 प्रमुख शहरों में 6,090 लोगों का सर्वे किया। इसमें महंगाई पर जनता का दृष्टिकोण जाना जाता है। सर्वे में पता चला कि लोगों ने अगले तीन महीनों में खाद्य उत्पादों में अधिक मूल्य वृद्धि की संभावनाएं जताई, यह 82.8 प्रतिशत थी। इसके बाद आवास में 78.3 प्रतिशत और गैर-खाद्य वस्तुओं में 75.3 प्रतिशत वृद्धि की उम्मीद है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

जनसांख्यिकीय और क्षेत्रीय अंतर

एक साल बाद की बात करें तो 89.2 प्रतिशत लोगों को कीमतों में सामान्य वृद्धि की उम्मीद है। सर्वेक्षण में जनसांख्यिकीय और क्षेत्रीय अंतरों पर भी प्रकाश डाला गया। सेवानिवृत्त लोग और 60 साल से अधिक आयु के लोग युवाओं की तुलना में अधिक महंगाई को महसूस करते हैं। शहर की बात करें, तो जम्मू, कोलकाता और मुंबई के लोगों ने अधिक महंगाई की धारणा बताई, जबकि बेंगलुरु और अहमदाबाद के लोगों ने महंगाई को कम माना। यह सर्वे व्यक्तिगत राय पर आधारित है। जरूरी नहीं कि यह आरबीआई के महंगाई को लेकर आधिकारिक आंकड़ों से मेल खाए।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed