फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   RBI sets 7.46% coupon on 50-year bonds; raises Rs 10,000 crore

RBI Bonds: सरकार ने 50 साल के बॉन्ड के जरिए जुटाए 10 हजार करोड़, समझें पूरा मामला

Fri, 03 Nov 2023 03:19 PM IST
कुमार विवेक बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: कुमार विवेक Updated Fri, 03 Nov 2023 03:19 PM IST
सार

RBI Bonds: केंद्र ने उधारी कैलेंडर की दूसरी छमाही में पहली बार लंबी अवधि की प्रतिभूतियों की मांग के कारण 50 साल की प्रतिभूति की घोषणा की थी। वित्त मंत्रालय ने 26 सितंबर को एक बयान में कहा था की लंबी अवधि की प्रतिभूतियों के लिए बाजार की मांग को देखते हुए पहली बार 50 साल की प्रतिभूति जारी की जाएगी।

विज्ञापन
RBI sets 7.46% coupon on 50-year bonds; raises Rs 10,000 crore
rbi new - फोटो : istock

विस्तार

भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) ने एक विज्ञप्ति में बताया है कि उसने साप्ताहिक बॉन्ड नीलामी के दौरान 2073 में परिपक्व होने वाली नई सरकारी प्रतिभूति पर 7.46 प्रतिशत की कूपन दर तय की है। विज्ञप्ति में कहा गया है कि इस बांड के जरिये सरकार ने 10,000 करोड़ रुपये जुटाए।

विज्ञापन


केंद्र ने उधारी कैलेंडर की दूसरी छमाही में पहली बार लंबी अवधि की प्रतिभूतियों की मांग के कारण 50 साल की प्रतिभूति की घोषणा की थी। वित्त मंत्रालय ने 26 सितंबर को एक बयान में कहा, "लंबी अवधि की प्रतिभूतियों के लिए बाजार की मांग को देखते हुए पहली बार 50 साल की प्रतिभूति जारी की जाएगी।"

विज्ञापन

पहले सरकार की ओर से 40 साल तक की परिपक्वता वाले बॉन्ड जारी होते थे

अब तक सरकार 40 साल तक की परिपक्वता वाले बॉन्ड जारी करती रही है। वित्त मंत्रालय ने कहा था कि केंद्र 2023-24 की दूसरी छमाही में सरकारी प्रतिभूतियां जारी करके 6.55 लाख करोड़ रुपये उधार लेगा, 20,000 करोड़ रुपये के ग्रीन बॉन्ड कार्यक्रम भी इसका हिस्सा होंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

आरबीआई हर हफ्ते नीलामी के माध्यम से बॉन्ड जारी करता है

वित्त वर्ष 2023-24 के बजट में केंद्र के पूरे साल के सकल उधारी कार्यक्रम के सकल आधार पर रिकॉर्ड 15.43 लाख करोड़ रुपये और शुद्ध रूप से 11.8 लाख करोड़ रुपये रहने का अनुमान लगाया गया था। आरबीआई हर हफ्ते नीलामी के माध्यम से बॉन्ड जारी करके सरकार की ओर से उधार कार्यक्रम का प्रबंधन करता है।



3 नवंबर को साप्ताहिक बॉन्ड नीलामी के दौरान, आरबीआई ने 10 साल के बेंचमार्क 7.18 प्रतिशत 2033 प्रतिशत बॉन्ड पर 7.3145 प्रतिशत की कट-ऑफ पर अंतर्निहित यील्ड निर्धारित की और 13,000 करोड़ रुपये जुटाए। इसी तरह, 7.37 प्रतिशत 2028 बॉन्ड पर 7.2909 की अंतर्निहित यील्ड पर 7000 करोड़ रुपये जुटाए गए।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed