{"_id":"660d3ae7a1bfb54d58023669","slug":"rbi-s-rate-setting-panel-starts-discussion-on-monetary-policy-decision-on-friday-2024-04-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"RBI: वित्तीय वर्ष 2024-25 की पहली एमपीसी बैठक शुरू, पांच अप्रैल को गवर्नर करेंगे रेपो रेट पर फैसले का एलान","category":{"title":"Business Diary","title_hn":"बिज़नेस डायरी","slug":"business-diary"}}
RBI: वित्तीय वर्ष 2024-25 की पहली एमपीसी बैठक शुरू, पांच अप्रैल को गवर्नर करेंगे रेपो रेट पर फैसले का एलान
Wed, 03 Apr 2024 04:48 PM IST
कुमार विवेक
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: कुमार विवेक
Updated Wed, 03 Apr 2024 04:48 PM IST
सार
RBI MPC Meeting: रिजर्व बैंक गवर्नर शक्तिकांत दास की अगुवाई वाली मौद्रिक नीति समिति (एमपीसी) की बैठक में लिए गए फैसले की घोषणा शुक्रवार (5 अप्रैल) को की जाएगी। यह 2024-25 की पहली द्विमासिक एमपीसी बैठक है।
विज्ञापन
भारतीय रिजर्व बैंक
- फोटो : iStock
विस्तार
रिजर्व बैंक की दर निर्धारण समिति ने बुधवार को मौद्रिक नीति पर फैसले के लिए तीन दिवसीय विचार-विमर्श शुरू किया। उधर, बाजार को उम्मीद है कि केंद्रीय बैंक एक बार फिर प्रमुख ब्याज दर को अपरिवर्तित रखेगा और मुद्रास्फीति नियंत्रण पर अधिक ध्यान केंद्रित करेगा क्योंकि आर्थिक विकास से जुड़ी चिंताएं कम हो रही हैं।
विज्ञापन
रिजर्व बैंक गवर्नर शक्तिकांत दास की अगुवाई वाली मौद्रिक नीति समिति (एमपीसी) की बैठक में लिए गए फैसले की घोषणा शुक्रवार (5 अप्रैल) को की जाएगी। यह 2024-25 की पहली द्विमासिक एमपीसी बैठक है।
विज्ञापन
1 अप्रैल, 2024 से शुरू होने वाले वित्तीय वर्ष के लिए कुल छह एमपीसी बैठकें निर्धारित हैं। भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने पिछली बार फरवरी 2023 में रेपो दर को बढ़ाकर 6.5 प्रतिशत कर दिया था और तब से इसने अपनी पिछली छह द्वि-मासिक नीतियों में दर को समान स्तर पर बनाए रखा है।
विज्ञापन