फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   RBI monetary policy committee meeting starts from today central bank likely to hold rates

RBI MoneTary Policy: मौद्रिक नीति समीक्षा की बैठक आज से शुरू, नीतिगत ब्याज दरों में बदलाव की संभावना कम

Wed, 06 Apr 2022 10:42 AM IST
दीपक चतुर्वेदी बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: दीपक चतुर्वेदी Updated Wed, 06 Apr 2022 10:42 AM IST
सार

RBI MPC Meeting Starts From Today: भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) की दो दिवसीय मौद्रिक नीति समीक्षा बैठक आज बुधवार से शुरू हो रही है, जो आठ अप्रैल तक चलेगी। रिपोर्ट की मानें तो आरबीआई गवर्नर शक्तिकांत की अध्यक्षता में होने वाली इस बैठक में नीतिगत ब्याज दरों में बदलाव की संभावना कम है। 

 

विज्ञापन
RBI monetary policy committee meeting starts from today central bank likely to hold rates
आरबीआई - फोटो : पीटीआई

विस्तार

भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) की दो दिवसीय मौद्रिक नीति समीक्षा बैठक आज बुधवार से शुरू हो रही है। यह बैक केंद्रीय बैंक के गवर्नर शक्तिकांत की अध्यक्षता में होगी और इसके नतीजों की घोषणा आठ अप्रैल को की जाएगी। विशेषज्ञों की मानें तो इस बार भी रिजर्व बैंक नीतिगत ब्याज दरों को यथावत रख सकता है। 

विज्ञापन


गौरतलब है कि भारतीय रिजर्व बैंक ने बीती समीक्षा बैठक में लगातार दसवीं बार नीतिगत दरों में कोई बदलाव नहीं किया था। फिलहाल, रेपो दर चार फीसदी पर बनी हुई हैं। वहीं रिवर्स रेपो दर की बात करें तो यह 3.5 फीसदी पर यथावत है। पूर्व में आई रिपोर्ट में कहा गया है कि रिजर्व बैंक इस बार भी ब्याज दरों पर अपनी यथास्थिति को कायम रख सता है। हालांकि, रूस और यूक्रेन के बीच जार युद्ध से उपजे भू-राजनैतिक हालातों के चलते केंद्रीय बैंक के रुख में बदलाव की भी संभावना बन रही है। बहरहाल, आरबीआई क्या फैसले लेती है इस बात का फैसला तो आठ अप्रैल को परिणाम आने पर ही पता चल सकेगा।  

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed