फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   RBI likely to transfer Rs 1 trillion to government in FY25

RBI: रिजर्व बैंक वित्तीय वर्ष 2025 में सरकार को दे सकता है 1000 अरब रुपये, यूबीआई की रिपोर्ट में दावा

Fri, 10 May 2024 05:39 PM IST
कुमार विवेक बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: कुमार विवेक Updated Fri, 10 May 2024 05:39 PM IST
सार

RBI: सरकार ने आरबीआई, सरकारी  बैंकों और वित्तीय संस्थानों के लिए वित्तीय वर्ष 2025 का लाभांश का बजट 1020 अरब रुपये रखा है।  वित्तीय वर्ष 2024 में यह 1044 अरब था।

विज्ञापन
RBI likely to transfer Rs 1 trillion to government in FY25
भारतीय रिजर्व बैंक - फोटो : एएनआई (फाइल)

विस्तार

यूनियन बैंक ऑफ इंडिया (यूबीआई) की एक रिपोर्ट के अनुसार, भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) वित्त वर्ष 2025 में सरकार को लगभग 1,000 अरब रुपये हस्तांतरित कर सकता है। रिपोर्ट में कहा गया है कि आरबीआई को वित्तीय वर्ष 2025 (FY25) में भी एक मजबूत लाभांश भुगतान बनाए रखने की उम्मीद है।
विज्ञापन


यह अनुमान पिछले वित्त वर्ष में हस्तांतरित 874 अरब रुपये से मामूली वृद्धि का प्रतिनिधित्व करता है। रिपोर्ट के अनुसार, "सरकार ने आरबीआई, सरकारी  बैंकों और वित्तीय संस्थानों के लिए वित्तीय वर्ष 2025 का लाभांश का बजट 1020 अरब रुपये रखा है।  वित्तीय वर्ष 2024 में यह 1044 अरब था। हमारे विचार में, पिछले साल के कुल लाभांश के लिए प्रारंभिक बजट अनुमान जो केवल 480 अरब रुपये था को देखते हुए यह एक सकारात्मक आश्चर्य जैसा है।" 
विज्ञापन


आरबीआई की लाभांश गणना को प्रभावित करने वाले कई कारकों जैसे ब्याज आय और विदेशी मुद्रा (एफएक्स) लाभ के बावजूद, विश्लेषकों ने मजबूत लाभांश आंकड़ों के बने रहने की भविष्यवाणी की है। आरबीआई की बैलेंस शीट का अधिकांश, लगभग 70 प्रतिशत, विदेशी मुद्रा परिसंपत्तियों का है, इसमें घरेलू सरकारी बॉन्ड का हिस्सा 20 प्रतिशत हैं। इन प्रतिभूतियों से ब्याज आय 1.5-1.7 लाख करोड़ रुपये रहने की उम्मीद है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके अतिरिक्त, लिक्विडिटी ऑपरेशन से ब्याज़ ने RBI की आय में वृद्धि की है, विशेष रूप से बैंकिंग सिस्टम सितंबर 2023 से घाटे मोड में वापस आ गया है। हालांकि, फॉरेक्स (विदेशी मुद्रा) की बिक्री से आरबीआई का लाभ कम बिक्री कारण थोड़ा कम हो गया, लेकिन भंडार की भारित औसत लागत में वृद्धि के बावजूद इनकेक पर्याप्त बने रहने की उम्मीद है।  इसके अलावा, प्रावधानों में गिरावट ने भी आरबीआई के लाभांश को बढ़ाने में योगदान दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed