फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   RBI launches quarterly industrial outlook survey

RBI: आरबीआई ने औद्योगिक परिदृश्य का तिमाही सर्वेक्षण शुरू किया, इंफ्रास्ट्रक्चर आउटलुक सर्वे का भी आगाज

Tue, 15 Jul 2025 05:30 PM IST
कुमार विवेक बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: कुमार विवेक Updated Tue, 15 Jul 2025 05:30 PM IST
सार

RBI: कारोबारी धारणा का आकलन करने के लिए भारतीय रिजर्व बैंक ने विनिर्माण क्षेत्र का तिमाही औद्योगिक परिदृश्य सर्वेक्षण (आईओएस) शुरू किया है। केंद्रीय बैंक ने मंगलवार को इसकी जानकारी है। इस बारे में केंद्रीय बैंक ने क्या बताया है, आइए जानें।

विज्ञापन
RBI launches quarterly industrial outlook survey
आरबीआई - फोटो : PTI

विस्तार

कारोबारी धारणा का आकलन करने के लिए भारतीय रिजर्व बैंक ने विनिर्माण क्षेत्र का तिमाही औद्योगिक परिदृश्य सर्वेक्षण (आईओएस) शुरू किया है। केंद्रीय बैंक ने मंगलवार को इसकी जानकारी दी। इसके साथ ही आरबीआई ने तीन महीने के अंतराल पर होने वाले इंफ्रास्ट्रक्चर आउटलुक सर्वेक्षण (एसआईओएस) का 46वां दौर भी शुरू कर दिया है।

विज्ञापन


भारतीय विनिर्माण क्षेत्र के त्रैमासिक आईओएस के 111वें दौर में मांग की स्थिति, वित्तीय स्थिति, रोजगार की स्थिति और मूल्य स्थिति से संबंधित संकेतकों के एक सेट पर प्रतिक्रियाओं के आधार पर, चालू तिमाही (Q2: 2025-26) के लिए व्यावसायिक भावनाओं और आगामी तिमाही (Q3: 2025-26) के लिए अपेक्षाओं का आकलन किया जाएगा।
विज्ञापन


आरबीआई ने कहा कि एसआईओएस के 46वें दौर में भारत में सेवा और बुनियादी ढांचा क्षेत्र की चुनिंदा कंपनियों की चालू तिमाही के लिए कारोबारी स्थिति का आकलन किया जाएगा। इसके साथ ही मांग की स्थिति, वित्तीय स्थिति, रोजगार की स्थिति और मूल्य स्थिति से संबंधित संकेतकों पर प्रतिक्रियाओं के आधार पर आगामी तिमाही के लिए उनकी अपेक्षाओं का आकलन किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


दोनों सर्वेक्षणों में आगामी दो तिमाहियों (Q4: 2025-26 और Q1: 2026-27) के लिए प्रमुख मापदंडों पर दृष्टिकोण को भी शामिल किया गया है। सर्वेक्षण करने के लिए अधिकृत एजेंसी चयनित कंपनियों से संपर्क करेगी।


आरबीआई ने कहा कि विनिर्माण, सेवा और बुनियादी ढांचा क्षेत्र की अन्य कंपनियां भी उसकी वेबसाइट से प्रश्नावली डाउनलोड करके इसमें भाग ले सकती हैं। केंद्रीय बैंक ने कहा कि सर्वेक्षणों के निष्कर्ष नियमित रूप से आरबीआई की वेबसाइट पर सारांश रूप में जारी किए जाते हैं, जहां उत्तरदाताओं की पहचान उजागर नहीं की जाती है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed