{"_id":"680260358105cd9b2600b41a","slug":"rbi-india-s-forex-reserves-jump-1-56-bn-to-usd-677-83-bn-2025-04-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Forex Reserves: भारत का विदेशी मुद्रा भंडार 1.56 अरब बढ़कर 677.83 अरब डॉलर पर पहुंचा, आंकड़े जारी","category":{"title":"Business Diary","title_hn":"बिज़नेस डायरी","slug":"business-diary"}}
Forex Reserves: भारत का विदेशी मुद्रा भंडार 1.56 अरब बढ़कर 677.83 अरब डॉलर पर पहुंचा, आंकड़े जारी
Fri, 18 Apr 2025 07:52 PM IST
कुमार विवेक
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: कुमार विवेक
Updated Fri, 18 Apr 2025 07:52 PM IST
सार
Forex Reserves: भारत का विदेशी मुद्रा भंडार 11 अप्रैल को समाप्त सप्ताह के दौरान 1.567 अरब डॉलर बढ़कर 677.835 अरब डॉलर हो गया। भारतीय रिजर्व बैंक ने शुक्रवार को इससे जुड़े आंकड़े जारी किए। आइए इस बारे में विस्तार से जानते हैं।
विज्ञापन
विदेशी मुद्रा भंडार
- फोटो : Agency
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
भारत का विदेशी मुद्रा भंडार 11 अप्रैल को समाप्त सप्ताह के दौरान 1.567 अरब डॉलर बढ़कर 677.835 अरब डॉलर हो गया। रिजर्व बैंक ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। यह लगातार छठा सप्ताह है जब विदेशी मुद्रा भंडार में वृद्धि हुई है। 4 अप्रैल को समाप्त पिछले सप्ताह में कुल विदेशी मुद्रा भंडार 10.872 अरब डॉलर बढ़कर 676.268 अरब डॉलर हो गया था।
विज्ञापन
सितंबर 2024 में विदेशी मुद्रा भंडार 704.885 बिलियन अमेरिकी डॉलर के सर्वकालिक उच्च स्तर को छू गया। शुक्रवार को जारी आंकड़ों के अनुसार 11 अप्रैल को समाप्त सप्ताह में विदेशी मुद्रा भंडार का प्रमुख घटक विदेशी मुद्रा आस्तियां 892 मिलियन अमेरिकी डॉलर बढ़कर 574.98 बिलियन अमेरिकी डॉलर हो गईं।
विज्ञापन
डॉलर के संदर्भ में अभिव्यक्त विदेशी मुद्रा परिसंपत्तियों में विदेशी मुद्रा भंडार में रखे गए यूरो, पाउंड और येन जैसी गैर-अमेरिकी इकाइयों के मूल्यवृद्धि या मूल्यह्रास का प्रभाव शामिल होता है। आरबीआई ने बताया कि सप्ताह के दौरान स्वर्ण भंडार 638 मिलियन अमेरिकी डॉलर बढ़कर 79.997 बिलियन अमेरिकी डॉलर हो गया। शीर्ष बैंक ने कहा कि विशेष आहरण अधिकार (एसडीआर) 60 लाख डॉलर घटकर 18.356 अरब डॉलर रह गए।
विज्ञापन
शीर्ष बैंक के आंकड़ों के अनुसार, समीक्षाधीन सप्ताह में आईएमएफ के पास भारत की आरक्षित स्थिति 43 मिलियन अमेरिकी डॉलर बढ़कर 4.502 बिलियन अमेरिकी डॉलर हो गई।