फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   RBI Governor Shaktikanta Das said that bad strategies in the banking system could lead to a bigger crisis

RBI Governor: शक्तिकांत दास बोले- बैंकों के कारोबारी मॉडल पर नजर, खराब रणनीति से पैदा होगा संकट

Fri, 28 Apr 2023 06:12 AM IST
Jeet Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: Jeet Kumar Updated Fri, 28 Apr 2023 06:12 AM IST
सार

आरबीआई गवर्नर दास ने कहा, आरबीआई ने बैंकों की निगरानी के लिए विभिन्न ढांचे स्थापित किए हैं। जोखिमों के आकलन के लिए व्यापक उपाय भी लागू किए गए हैं।

विज्ञापन
RBI Governor Shaktikanta Das said that bad strategies in the banking system could lead to a bigger crisis
आरबीआई गवर्नर शक्तिकांत दास। - फोटो : ANI

विस्तार

आरबीआई गवर्नर शक्तिकांत दास ने कहा कि बैंकिंग प्रणाली में खराब रणनीतियों से बड़ा संकट खड़ा हो सकता है। देश में अमेरिका व यूरोप जैसी स्थिति पैदा न हो, इसलिए केंद्रीय बैंक घरेलू कर्जदाताओं के कारोबार मॉडल पर बारीक नजर रखे हुए है।

विज्ञापन


उन्होंने अमेरिका में हाल की घटनाओं के लिए खराब कारोबारी मॉडल को एक बड़ी वजह बताया। कहा, भारत की बैंकिंग और वित्तीय प्रणाली मजबूत बनी हुई है। इस पर कुछ आधुनिक अर्थव्यवस्थाओं में वित्तीय अस्थिरता का विपरीत असर नहीं पड़ा है। दास का यह बयान सिलिकॉन वैली बैंक के डूबने के कुछ सप्ताह बाद आया है। 
विज्ञापन


गवर्नर ने एक वैश्विक सम्मेलन में कहा, अमेरिका में हाल के घटनाक्रमों से यह सवाल खड़ा हुआ है कि क्या व्यक्तिगत बैंकों का कारोबारी मॉडल सही था। इन घटनाओं से सबक लेते हुए आरबीआई ने अब बैंकों के कारोबारी मॉडल पर निगाह रखनी शुरू की है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
  • 16.1% था पूंजी पर्याप्तता अनुपात दिसंबर, 2022 में, जो न्यूनतम आवश्यकताओं से अधिक है
  • घरेलू वित्तीय प्रणाली को मजबूत करने में मदद के लिए प्रतिबद्ध है केंद्रीय बैंक
  • निगरानी के लिए स्थापित किए गए हैं विभिन्न ढांचे


दास ने कहा, आरबीआई ने बैंकों की निगरानी के लिए विभिन्न ढांचे स्थापित किए हैं। जोखिमों के आकलन के लिए व्यापक उपाय भी लागू किए गए हैं। उन्होंने कहा, बैंकों और अन्य वित्तीय संस्थानों को संगठनात्मक रूप से लचीला होने की जरूरत है। संस्थानों में खुद को विपरीत घटनाओं से बचाने की क्षमता होनी चाहिए। आरबीआई भविष्य के लिए भारतीय वित्तीय प्रणाली को मजबूत करने और इसकी सतत वृद्धि को समर्थन देने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है।


बैंक प्रबंधन वित्तीय जोखिमों का करें आकलन
गवर्नर ने कहा, बैंकों के प्रबंधन और निदेशक मंडल नियमित रूप से वित्तीय जोखिम का आकलन करें। पर्याप्त पूंजी और तरलता ‘बफर’ बनाने पर ध्यान दें। बैंकों की लगातार मजबूती और सतत वृद्धि के लिए यह न्यूनतम नियामकीय जरूरत से अधिक होना चाहिए। उन्होंने अंशधारकों को सतर्क करते हुए कहा, दुनियाभर में परंपरा से हटकर नीतियां अपनाई जा रही हैं। ऐसे में वित्तीय क्षेत्र में किसी तरह का ‘आश्चर्य’ कहीं से भी देखने को मिल सकता है।


बैंकों के पास पर्याप्त पूंजी 
दास ने कहा कि आरबीआई के दबाव परीक्षणों से पता चलता है कि अत्यंत संकट वाली स्थिति में भी भारतीय बैंक पूंजी पर्याप्तता अनुपात को न्यूनतम जरूरत से ऊपर रखने में सफल रहेंगे।

सकल एनपीए में कमी
बैंकों का सकल एनपीए अनुपात दिसंबर, 2022 में घटकर 4.41 फीसदी रह गया। मार्च, 2022 में यह 5.8 फीसदी और 31 मार्च, 2021 में 7.3 फीसदी रहा था।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed